स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 मे बिलासपुर भी

Shri Mi
2 Min Read

clean_programmeबिलासपुर।स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 हेतु आवश्यक तैयारियों एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए मंगलवार को निगम के विकास भवन दृष्टिसभा कक्ष में स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सर्वेक्षण से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर आवश्यक मार्ग दर्शन और चर्चा कर उपस्थित अधिकारियों को आयुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उक्त प्रशिक्षण गगन वासन डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर,राज्य शहरी अभिकरण रायपुर द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।इस सर्वेक्षण में देश के 500 एवं राज्य के 09 शहरों को शामिल किया गया है, जिसमें से बिलासपुर भी एक शहर है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                              स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रमुख 06 बिन्दुओं पर अलग-अलग मार्किंग का प्रावधान रखा गया है, जिसमें शहर की साफ सफाई व्यवस्था ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन बिलासपुर को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त करना, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन इत्यादि में रेकिंग के आधार पर अंक दिये जायेंगे।

                                               आयुक्त सौमिल रंजन चौबे ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 की तैयारी हेतु उक्त बिन्दुओं का कड़ाई से पालन करने के निर्देश उपस्थित कार्यपालन अभियंता सहित सभी अभियांताओं को दिये। उन्होने इस संबंध में शीघ्र ही अधिकारियों की टीम गठित कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

                                          प्रशिक्षण में स्थानीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन विकास के संचालक राजेन्द्र दोहरे, अधीक्षण अभियंता पी.एन. साहू, अपर आयुक्त राकेश जायसवाल, कार्य.अभि. पी.के. पंचायती, मनोरंजन सरकार, यूजीन तिर्की, अरूण शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओंकार शर्मा सहित निगम के सभी अभियंतागण एवं स्व.निरी. उपस्थित थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close