रायपुर-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मश्री महादेव प्रसाद पाण्डेय का आज रात निधन हो गया. वे 93 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे. स्व.महादेव प्रसाद पाण्डेय का कल रविवार सुबह 11 बजे मारवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार होगा. कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पताल पहुंचकर पद्मश्री डॉ महादेव प्रसाद का कुशलक्षेम जाना था. पद्मश्री डॉ महादेव प्रसाद पाण्डेय आजाद चौक निवासी डॉ राजीव पाण्डेय, डॉ संजीव पाण्डेय के पिता थे.
बता दें कि महादेव ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था. इस लड़ाई में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. रायपुर के केंद्रीय जेल में उन्हें रखा गया था. उस समय उसकी उम्र महज 13 साल थी।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पद्मश्री डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय जी के निधन का समाचार दुःखद है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 8, 2020
मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ एवं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ।