बिलासपुर–बलौदाबाजार–भाठापारा जिले के 272 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आज बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सभी कार्यकर्ताओं का फिर से नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।
साल 2012-13 में सी.एम.ओ ने 272 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की थी। नियुक्ति में गड़बड़ी बताकर इसे स्वास्थ्य संचालक ने निरस्त कर दिया था। जिसे कुल 31 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
प्रारंभिक सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पिछले दिनों स्वास्थ्य संचालक को नोटिस जारी कर आज व्यक्तिगत रूप से तलब किया था। आज हाईकोर्ट पहुंचकर स्वास्थ्य संचालक ने कोर्ट को बताया कि पूर्व में जारी किए गये नियुक्ति निरस्त करने के आदेश को पिछले 17 नवंबर को वापस ले लिया गया है। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले को अब निराकृत कर दिया है।