स्वास्थ्य की चिंता सरकार की जिम्मेदारी…अमर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

mantri amar agrwal dwara smart card ka vitran (4)बिलासपुर—-लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है।छत्तीसगढ़ स्वस्थ्य और विकसित राज्य बने…लोग निश्चिंत होकर अपने कार्यों पर ध्यान दें। लोगों को बच्चों और बूढ़ों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होने जरूरत नहीं है…चिंता करना सरकार का काम काम है। यह काम छत्तीसगढ़ शासन बेहतर ढंग से कर रही है। यह बातें निकाय और उद्योग वाणिज्यिकर मंत्री अमर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना अन्र्तर्गत स्मार्ट कार्ड निर्माण और वितरण कार्यक्रम में कहीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            नगरीय प्रशासन मंत्री देवकीनंंदन दीक्षित सभागार में उपस्थित लोगों को बताया कि स्वस्थ्य छत्तीसगढ़ बनाने के लिए सरकार ने सभी शासकीय अस्पतालो में निःशुल्क इलाज और दवाईयों की उपलब्धता को सुनिश्चिित किया है। प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक और कर्मचारियों की पदस्थापना के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। प्रदेश में 4 हजार से अधिक बच्चों को मुख्यमंत्री बाल ह्दय योजना का लाभ मिल चुका है। आने वाले समय में भी मिलता रहेगा।

                             निकाय मंत्री ने कहा कि जो बच्चे बोलने सुनने में अक्षम थे…वे बच्चे आज मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना का लाभ लेकर घर आंगन में किलकारी भर रहे हैं। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए संजीवनी योजना काम कर रही है। अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न बीमारियों के ईलाज के लिए 30 हजार रूपये का स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराया गया है। अब स्वास्थ्य बीमा के तहत स्मार्ट कार्ड की राशि 50 हजार तक की जायेगी।

             अमर अग्रवाल न बताया कि बिलासपुर में 97 शासकीय और अशासकीय अस्पतालों में स्मार्ट कार्ड से 30 हजार तक का ईलाज करा सकते हैं। प्रत्येक नागरिक को स्मार्ट कार्ड बनवाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य रहने के रहन-सहन, खान-पान में सावधानी की जरूरत है।

                        इस मौके पर  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डाॅ. एस पी सक्सेना ने लोगों ने स्मार्ट कार्ड की जानकारी दी। सक्सेना ने बताया कि जिले में 2लाख 90 हजार लोगों का स्मार्ट कार्ड बनाया जा चुका है। बिलासपुर नगर में 37 हजार 827 परिवारों का स्मार्ट कार्ड बनाया जा रहा है। सक्सेना ने बताया कि स्मार्ट कार्ड बनवाने से चूक गए लोगों के लिए नगर में एक जगह स्थाई रूप से स्मार्ट कार्ड बनाने की व्यवस्था की जा रही है।

close