स्वास्थ्य मंत्री करेंगे कोरोना टेस्ट लैब का लोकार्पण..अस्पताल का शिलान्यास ..राजकिशोर में विशेष कार्यक्रम

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-नगर  विधायक शैलेष पाण्डेय ने बताया कि शनिवार को आनलाइन कोरोना टेस्टिंग लैब का लोकार्पण होगा। इसके अलावा शहरी स्वास्थ्य केन्द्र राजकिशोर नगर का शिलान्यास भी होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रायपुर से आनलाइन शिरकत करेंगे।
 
                नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने बताया कि शनिवार को शाम चार बजे सिम्स स्थित नव निर्मित कोरोना टेस्टिंग लैब का लोकार्पण और राजकिशोर नगर में  स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव  करेंगे। लोकार्पण  और शिलान्यास कार्याक्रम का आयोजन आनलाइन किया जाएगा। लेकिन मौके पर अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। 
 
            कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन शहरी स्वास्थ्य केंद्र राजकिशोर नगर में होगा। इस दौरान नगर विधायक शैलेष पाण्डेय समेत बेलतरा विधायक, मेयर रामशरण यादव , जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान , निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन, वार्ड पार्षद 51 संध्या तिवारी, वार्ड पार्षद 30 विनोद सोनी की विशेष मौजूदगी रहेगी।
 
close