स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया पौधरोपण, दिव्यांगो को दिये मोटराईज ट्राय सायकल

Shri Mi
1 Min Read

रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी )छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास,लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,चिकित्सा शिक्षा, योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी,बीस सूत्रीय, वाणिज्यिक कर टी.एस.सिंहदेव,कोण्डागांव विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम रामानुजगंज टाऊन हॉल में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में शामिल हुये। एक दिवसीय जिला प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव,कोण्डागांव विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नवीन शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर महाविद्यालय परिसर में पौध रोपण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने छात्र-छात्राओं से उनके पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम के पश्चात् स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव,कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, सामरी विधायक चिंतामणी महाराज,लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने रामानुजगंज के दिव्यांग जगदम्बा एवं ग्राम भवंरमाल के दिव्यांग मुनेश्वर गुप्ता को मोटराईज ट्राय सायकल प्रदान किया।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close