स्वास्थ्य मंत्री ने कहा..सारी मांग होगी पूरी..सिम्स पहुंचकर..पुलिस कप्तान ने पिलाया जूस..मनीष ने तोड़ा अनशन

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— बर्खास्त आरक्षक मनीष लोनिया ऊर्फ रोहिणी ने अनिश्चितकालीन अनशन के दसवें दिन आमरण अनशन तोड़ दिया है। शाम करीब 6 बजे पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने रोहिणी लूनिया को मुसम्बी का जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया। पुलिस कप्तान ने डीजीपी का प्रतिनिधित्य किया। उन्होने मनीष लोनिया को आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य ठीक होने के बाद मुलाकत करें। उसकी सभी मांग को उचित प्रक्रिया के बाद राज्यशासन और पीएचक्यू को भेजा जाएगा। सीजीवाडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल सिम्स पहुंचे। और अपने बर्खास्त जवान रोहिणी लोनिया ऊर्फ मनीष लोनिया को जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया। जानकारी हो कि मनीष लोनिया पिछले दस दिनों से लगातार दस दिन से पांच सूत्रीय मांग को लेकर अनशन पर था। इस बीच कई बार पुलिस प्रशासन ने लोनिया को अनशन तोड़वाने का प्रयास किया। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन कामयाब नहीं हुआ।

              शुक्रवार को बर्खास्त पुलिस परिवार के सदस्य स्वास्थ्य मंत्री,गृहमंत्री, विधायक सत्यनारायण शर्मा और डीजीपी से मिलने हिन्दू महासभा के सदस्यों के साथ रवाना हुए। पुलिस परिवार सदस्य के प्रतिनिधि मंडल में पुष्पा सिंह, सुशीला तिवारी, राकेश यादव, पुष्पराज सिंह शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल विधायक सत्यनारायण शर्मा से मिला। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से बातचीत की। सिंहदेव ने मनीष लोनिया से वीडियो क्रांफ्रेसिंग कर अनशन तोड़ने को कहा। उन्होने कहा हाथ जोड़कर निवेदन किया कि प्रदेश का एक एक नागरिक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। देश और प्रदेश इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। स्थिति को सामान्य बनाने में मनीष लोनिया समेत पुलिस परिवार के एक एक सदस्यों की सहयोग जरूरी है।

          आन लाइन स्वास्थ्य मंत्री ने लोनिया से कहा कि वह अनशन तोड़े। हालात सामान्य होने के बाद, और स्वास्थ्य ठीक होने पर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात भी करे। सारी मांग को पूुरा किया जाएगा। पुलिस कर्मचारियों की एक एक समस्या को दूर किया जाएगा। टीएस सिंहदेव ने कहा कि सभी पांच सूत्रीय मांग को हर हालत में व्यक्तिगत रूप से प्रयास कर पूरा किया जाएगा।

                   इधर बिलासपुर में डीजीपी का प्रतिनिधित्व करते हुए पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल सिम्स पहुंचे। उन्होने मनीष लोनिया का कुशल क्षेम पूछा। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री और डीजीपी का संदेश दिया। पुलिस कप्तान ने कहा कि स्वास्थ्य ठीक होने के बाद मनीष लोनिया पुलिस परिवार समेत और व्यक्तिगत तौर पर कार्यालय आकर मुलाकात करे। सारी मांग को उचित प्रक्रिया के बाद पीएचक्यू और राज्य शासन को भेजा जाएगा। साथ ही व्यक्तिगत तौर पर भी पुलिस परिवार की समस्याओं को भी आलाधिकारियों के सामने रखूंगा।

                     अनशन पर बैठे मनीष से बातचीत से पहले और बाद में पुलिस कप्तान ने पुलिस परिवार सदस्यों और मातहतों के सामने जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

 सारी मांग को भेजा  जाएगा

                 पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि मनीष ने अनशन तोड़ दिया है। फिलहाल स्वास्थ्य गिरा है। इसलिए वह दो एक दिन अस्पताल में ही रहेगा। इलाज के बाद घर जाएगा। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उसे बातचीत के लिए बुलाया  हूं।  उसकी सभी पांच सूत्रीय मांग को तैयार कर पीएचक्यू  और राज्यशासन के सामने पेश किया जाएगा। फिलहाल वह ठीक है।

हरसंभव किया जाएगा प्रयास

             प्रतिनिधिमंडल के सदस्या पुष्पा सिंह, सुशीला तिवारी, पुष्पराज सिंह और राकेश यादव ने बताया कि सर्व साधारण छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार के लिए हर्ष का विषय हैं कि रोहनी लोनिया की मांग को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए मानने का आश्वासन दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के माध्यम से डीजीपी नेiमाँग पूरी करने के लिए यथा सम्भव मदद का आश्वासन दिया है। स्वास्थ्य मंत्री टी॰एस॰ सिहदेव ने भी मांग पूरी करने का वचन दिया है।

close