स्वास्थ्य मंत्री ने किया सीटी स्केन मशीन का लोकार्पण…SECL महाप्रबंधक ने कहा…प्रबंधन ने निभाई जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर/ अम्बिकापुर— शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर में 128 स्लाईस सी.टी. स्केन का लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया्।  128 स्लाइस सीटी स्केन को एसईसीएल ने सीएसआर मद से महाविद्यालय में लगाया गया है। सिटी स्केन के लगने से स्थानीय लोगों को सीधा फायदा होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   एसईसीएल विश्रामपुर की प्रयास से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध रघुनाथ चिकित्सालय अम्बिकापुर में 128 स्लाईस सी.टी. स्केन लगयाा गया है। सीटी स्केन मसीन का लोकार्पण पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने किया।

                  लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायकों के अलावा एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एस.के. श्रीवास्तव, कम्पनी कल्याण बोर्ड सदस्य अजय विश्वकर्मा, क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य सुजीत सिंह, एम.के. लाण्डे, आर.एन. श्रीवास्तव, पंकज कुमार, प्रेमचन्द समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

                                           स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लोकार्पण के दौरान एससीएएल के प्रयासों की सराहना की। महाप्रबंधक विश्रामपुर क्षेत्र एस.के. श्रीवास्तव को विशेष रूप से धन्यवाद जाहिर किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब लोगों को सीटी स्केन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। महाप्रबंधन ने बताया कि एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के सीएसआर मद से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध रघुनाथ चिकित्सालय में  128 स्लाईस सी.टी. स्केन के आने से प्रबंधन खुश है। जिसका लाभ निश्चित रूप से स्थानीय लोगों को मिलेगा।

              मालूम हो कि एसईसीएल ने इसके पहले भी क्षेत्रों के रहवासियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने कई सकारात्मक प्रयास किए हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, चलित एम्बुलेन्स की व्यवस्था कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है।

close