सड़क से जुड़ेगी हर एक सरकारी इमारत

Shri Mi

pwd_meet_bsp_fileबिलासपुर।लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने बुधवार को बिलासपुर में लोक निर्माण विभाग की संभाग स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि कोई भी शासकीय भवन स्कूल, काॅलेज, आश्रम-छात्रावास, अस्पताल जहां आम जनता का आना जाना रहता है, वे पहुंचविहीन न रहें। पहुंचविहीन के कारण स्कूली बच्चे प्रभावित न हों।लोक निर्माण मंत्री श्री मूणत ने कहा कि कोई भी शासकीय भवन पहुंचविहीन न रहे। यदि प्रावधान में नहीं है तो आगामी 15 मार्च के पूर्व सर्वे करके प्रस्ताव दें। उन्होंने विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि बाई पास हो या मुख्य मार्ग की सड़कें, वे गुणवत्तायुक्त हों। गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                मूणत ने कहा कि विभागीय इंजीनियर यह सुनिश्चित कर लें, यदि कार्य में देरी या गुणवत्ता में कमी होगी तो उसकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी।मूणत ने कहा कि विभिन्न कार्यों का समय पर कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव शामिल करायें। ताकि बजट में प्रावधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना पूर्ण कराने की जिम्मेदारी संबंधित ई-ई और मानिटरिंग सी.ई.की होगी। सभी कार्ययोजना को संकलित कर प्रस्ताव देने की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता की है।

                                मूणत ने कहा कि सड़कों में गड्ढों के संबंध में शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर चालू की जायेगी। शिकायत मिलने के बाद उसे शीघ्र ठीक करना होगा। इसलिए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर यह सुनिश्चित कर ले कि उनके अधिनस्थ सड़कें ठीक से बने और बराबर मेनटेनेंस हो।

                           लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि विभिन्न निर्माण कार्यों जो विभिन्न कारणवश प्रारंभ नहीं हों पायें हैं। इसकी सभी औपचारिकताएं आगामी 15 अप्रैल तक पूरा करा लें। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों को समयसीमा के अंतर्गत पूर्ण न कराने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पिछली बैठक में उतने ही कार्यों की जिम्मेदारी दी गई थी। जितना कार्य समय पर पूरा करा सकें। उन्होंने कहा कि इसमें गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारी की स्वयं की जिम्मेदारी होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close