बिलासपुर– सोमवार को निगम की हंगामेदार सामान्य सभा की उम्मीद है। सामान्य सभा में एमआईसी से स्वीकृत कुल 19 प्रस्ताव पेश किये जाएंगे। सीवरेज समेत भ्रष्टाचार के मुद्दे लेकर कांग्रेस भाजपा का घेराव करेगी। आज नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन के निवास पर कांग्रेस पार्षद दल की बैठक हुई। बैठक के दौरान भाजपा को घेरने विशेष रणनीति को अमली जामा पहनाया गया।
सामान्य सभा की बैठक हंगामेदार होगी। कांग्रेस पार्षदों की आज निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन के निवास पर बैठक हुई। सामान्य सभा में निगम सरकार को घेरने विशेष रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व निगम नेता प्रतिपक्ष ने पार्षदों का मार्गदर्शन किया। किन बिन्दुओं पर सामान्य सभा में भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देना है उस बारे में अपने अनुभवों को साझा किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय के अलावा.एल.एन.राय,कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल,पार्षद चन्द्रप्रदीप वाजपेयी,तैयब हुसैन समेत ज्यादातर कांग्रेस पार्षद उपस्थित थे। शेख नजरूद्दीन ने रणनीतियों को उजागर नहीं करते हुए बताया कि बिलासपुर की जनता भाजपा के भ्रष्टाचार और तानाशाही से त्रस्त है। सदन में कांग्रेस प्रतिनिधियों के साथ उपेक्षित व्यवहार किया जाता है। बरसात सिर पर बावजूद इसके महापौर और निगम प्रशासन नींद में है। सड़क पानी बिजली साफ सफाई की व्यवस्था बद से बदतर हालात में है।
सिवरेज में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। जनता बदहाल व्यवस्था और भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। सामान्य सभा में कांग्रेस सरकार को घेरने का पुरजोर प्रयास करेगी। हमें अच्छी तरह से मालूम है कि बहुमत के दम पर भाजपा सरकार जनता को परेशान करने वाली नीतियों को पेश करने से बाज भी नहीं आएगी।