हज जायरीनों का स्टेशन में भव्य स्वागत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160824-WA0034बिलासपुर—अल मदिना.चल आज नही तो कल…..मदिना के चारों के बीच बिलासपुर नगर के रेलवे स्टेशन में खुशनुमा माहौल की बीच हाजियों का इस्तकबाल किया गया। मदीना जा रहे जायरिनों के सामने बिलासपुर वासियों ने जिले की बरकत और खुशहाली की अर्जी पेश की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफ रजा बरकाती की अगुवाई में हज में जाने वालों का रेलवे स्टेशन पर इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर जायरीनों से बिलासपुर छत्तीसगढ़ और देश के अमन चैन की दुवाओं की गुजारिश की गयी। शहर के प्रथम नागरिक महापौर किशोर राय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफ रजा बरकाती, एल्डरमेन महेश चंद्रिकापुरे,उमेश चंद्र कुमार,  मुर्तजा वनक,सल्लामुद्दीन असरफी, एल्डरमैन सैय्यद मकबूल अली, वसीम चौधरी, दस्तगीर भाभा, सैय्यद नाजिम अली, शाहिद बेग, वसी , शकील अहमद,  हाजी जुबैर, त्रिलोचन सिंह, इकबाल , वाहिद मेमन, यूसूफ मेमन, नसीमुद्दीन अंसारी,  नसीर भाई,  ईस्लाम,शाहिद अंसारी, याकूब रजा और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                        इस दौरान सभी लोगों ने हज यात्रा पर जाने वालों से अमन शांति की दुआ मांगने को कहा। हज जाने वालों में तालापारा से अकबर, शमसूलनिशा, अब्दुल हफीज, नसीरन बी., जरहाभांठा से सैय्यद अहमद अली, हम्मा बेगम, मसानगंज से कलीम खान, मंगला से रफीक, जैबुन निशा, मुस्ताक अहमद, मुनव्वर बेगम, मोहम्मद ईमरान खान, शिरीन बेगम, शेख आमीर, अंजुम,सईद, सुस्ताना बेगम, शैरेफुन निशा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

 

 

 

 

close