हड़ताल पर नहीं जाएंगे मंत्रालयीन कर्मचारी

Chief Editor
1 Min Read

mantralaya

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर ।  हड़ताल पर नहीं जाएंगे मंत्रालयीन कर्मचारीमुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से बुधवार को दोपहर यहां मंत्रालय में मुलाकात के बाद मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने पांच जून को प्रस्तावित अपने सामूहिक अवकाश का आंदोलन वापस ले लिया है। संघ के अध्यक्ष श्री कीर्ति वर्धन उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को मंत्रालय में अपनी 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। डॉ. सिंह से सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुई चर्चा के बाद संघ के अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा की। उनकी मांगों में नया रायपुर में मंत्रालयीन कर्मचारियों को सस्ती दरों पर मकान दिलाने, विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित करने, चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 से 65 वर्ष करने और तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मोबाईल भत्ता देने आदि जैसी मांगें शामिल है। प्रतिनिधि मंडल में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सर्वश्री मनोज साहू, संतोष महिलांग, डॉ. विद्याभूषण, महेन्द्र राजपूत, संतोष त्रिपाठी, कमल सिंह ठाकुर, हीरा चंद बघेल, आलोक खाखा और श्रीमती नूतन अजगर आदि शामिल थे।

close