हत्या के बाद किया समर्पण…पुलिस दंग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160925-WA0552बिलासपुर— रोज रोज की जिल्लत से परेशान होकर पत्नी से दुष्कर्म करने वाले युवक की पति ने हत्या कर दी। आरोपी पति ने हत्या के बाद कोनी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     कोनी थाना क्षेत्र के चुमगवा गांव निवासी पुन्नी लाल मरावी ने एक युवक की हत्या कर दी है। कोनी थाना पहुंचकर पुन्नीलाल ने बताया कि सात महीने पहले जेठूलाल ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। थाना प्रभारी एससी शुक्ला के अनुसार जेठूलाल ने अपने दो साथियो के साथ पुन्नी की पत्नी सात महीने पहले दुष्कर्म किया था।शिकायत के बाद जेठूलाल को  376 और दोनों साथियों को 354 के तहत जेल भी भेजा गया।

               शुक्ला ने बताया कि जेठूलाल की एक माह पहले ही अगस्त में जमानत पर बाहर आया है। जेल से छुटने के बाद पुन्नी को परेशान करने लगा। गांव में पुन्नी पर छीटाकशी करता था। पुन्नी को बार बार चुनौती भी देता था।  काम काज से वापस आकर एक दिन पुन्नी बलराम के ठेले के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान नशे में जेठूलाल ने सबके सामने पुन्नी को जलील करने लगा। तैश में आकर पुन्नी ने पेचकस से जेठूराम के सिर पर हमला कर दिया। जेठूलाल की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद पुन्नी लाल ने थाने में सरेण्डर कर किया है।

close