हमारी लड़ाई जोगी से नहीं…भाजपा सरकार से..साहू

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
IMG-20160707-WA0300बिलासपुर— पन्द्रह साल से सत्ता से बाहर रहने के बाद भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कोई हिला नहीं सका है। जनता भाजपा सरकार से परेशान है। हमारी लड़ाई जोगी की पार्टी से नहीं केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार से है। आज विस्तारित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने अपनी बातों को गंभीरता के साथ सामने रखा है। हमारी पार्टी में ना तो चमचागिरी करने वालों के लिए जगह है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा कोई दूसरा नेता भी नहीं है। यह बातें पत्रकारों से सवाल जवाब के दौरान दुर्ग सांसद ताम्रध्वज साहू ने कही ।
                                    विस्तारित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए ताम्रध्वज ने कहा कि कांग्रेस में इस समय जो भी हैं वे सभी कार्यकर्ता हैं। नेता केवल राहुल और सोनिया गांधी हैं। सवाल के जवाब में साहू ने कहा कि जोगी कांग्रेस के नहीं हैं इसलिए उनपर चर्चा करने की जरूरत नहीं है। हमारी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी की सरकार से हैं। कार्यक्रम के दौरान कुछ नेताओं ने चमचागिरी पर नाराजगी जाहिर की है के सवाल पर ताम्रध्वज ने कहा कि चमचागिरी और चमचों का कांग्रेस का कोई नाता नहीं है। यहां केवल कार्यकर्ता हैं जो पार्टी के लिए काम करते हैं।
                एक सवाल के जवाब में ताम्रध्वज ने कहा कि मिशन 2018 कांग्रेस का लक्ष्य है कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करने का सवाल ही नहीं है। पन्द्रह साल से सत्ता में नहीं रहने के बाद भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी से संगठन के लिए काम किया है। जो कांग्रेसी नहीं थे या फूल छाप कांग्रेसी थे उन्होने पार्टी से किनारा कर लिया है। इसके बाद कांग्रेस की ताकत बढी है। पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी अब नहीं है।
                                                    ताम्रध्वज ने कहा कि भूपेश बघेल को हटाया जा रहा है वाट्स अप पर चल रही जानकारी निराधार है। वे बेहतर काम कर रहे हैं। पार्टी को बेहतर बनाने और मजबूती के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित कार्यकर्ताओं के फीड़ बैख को प्राथमिकता के साथ ले रहे हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस विचारधारा वाली पार्टी है विचारधारा से हटने का सवाल ही नहीं उठता है।
             मरवाही कार्यक्रम में जोगी पार्टी के नेताओं ने हंगामा मचाया के प्रश्न पर साहू ने कहा कि इसका कांग्रेस कार्यकर्ता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। पार्टी के कार्यकर्ता जमीन से जुड़े हैं। ऐसे हंगामे का कोई असर कार्यकर्ताओं पर नहीं होने वाला है। उन्होने कहा कि मिशन 2018 को ध्यान में रखकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जो भी सुझाव आए हैं उस पर मंथन किया जाएगा।
            बार बार जोगी पर किए गए सवाल को चतुराई के साथ ताम्रध्वज साहू ने टाल दिया। कहां हम कांग्रेस के बारे में बात करते हैं। आज का कार्यक्रम इसी मुद्दें को लेकर था। उन्होने कहा कि जोगी और रमन सिंह मिलकर कुछ भी करें लेकिन जनता कांग्रेस के मिशन 2018 को परवान चढ़ाएगी
close