हमारी साझी विरासत का हिस्सा है महोत्सव..अमर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

yuva mahotasav  (5)बिलासपुर— बिलासपुर विश्वविद्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री ने दो दिवसीय युवा महोत्सव शिखर 2017 के समापन समारेाह में शामिल हुए। अमर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा महोत्सव बिलासपुर की परंपराओं में है। उन्होने विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                बिलासपुर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय युवा महोत्सव समापन कार्यक्रम यें निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने शिरकत किया। उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महोत्सव हमारी परंपराओं में है। पिछले दो सालों में बिलासपुर विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। सांस्कृतिक विरासत को जानते समझने बूझने का अवसर मिला है।

                              मंत्री अग्रवाल ने विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शुभकानायें देते हुए कहा कि वे छात्र छात्राएं अपनी संस्कृति की मूल भावना को समझे। लोगों तक समझ को पहुचाएं। अनेकता ही हमारी सांस्कृतिक विशेषता है। युवा महोत्सव उसी एकता का परिचायक भी है। निकाय मंत्री इस मौके पर महोत्सव कार्यक्रम में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।

               कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष शशांक पाण्डे, उपाध्यक्ष तिवारी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. एच.एस. होता ने किया। महोतस्व में विशिष्ट अतिथि मधुसूदन जोशी, महापौर किशोर राय, विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. जी.डी.शर्मा, कुल सचिव इंदु अनंत, राकेश तिवारी, छात्रसंघ सचिव मनीष मिश्रा, सहसचिव सत्यप्रकाश समेत बड़ी संख्या में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओ ने शिरकत किया।

close