हम हैं इंदिरा…कांग्रेस नेत्रियों ने की…33 प्रतिशत की मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170613-WA0023बिलासपुर—-जिला महिला कांग्रेस ने सदन में 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग की है। महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान के साथ नुक्कड़ नाटक पेश कर सदन में ज्यादा अधिकार देने को कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     जिला शहर और ग्रामीण महिला कांग्रेस ने बृहस्पति बाजार चौक में नुक्कड़ नाटक पेश किया। नाटक के माध्यम से महिलाओं ने सदन में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण दिए जाने की मांग की है। इस दौरान कांग्रेस नेत्रियों ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।

                        जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता लौहात्रे और सीमा पाण्डेय के अनुसार मुझमें है इंदिरा नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं को अंदर छिपी शक्ति के बारे में बताया गया। सभी महिलाओं में विशेष शक्ति होती है। मातृशक्ति, देवीशक्ति जब राजनीति में उतरती है तो उनके अंदर इंदिरा गांधी जैसी शक्ति आ जाती है। जरूरत है शक्ति को पहचानने की…। जब-जब समाज पर विपदा आई…नारी शक्ति बनकर उभरी है।

                                    लौहात्रे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष फूलोबाई नेताम के निर्देश में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर बिलासपुर में आन्दोलन किया जा रहा है। उपस्थित कांग्रेस नेत्रियों ने संसद में लम्बित महिला आरक्षित बिल को पास करने की मांग की है।

                                                       कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस शोभा चाहिल, वायला सिंह, तरूणा शर्मा समेत जिला शहर महिला कांग्रेेस की रेखा ताड़ी, अफरोज बेगम, प्रतिमा सहारे, कुसुम कटेरिया सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।  इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन, वरिष्ठ कांग्रेसी जफर अली, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय विशेष रूप से मौजूद थे।

close