हरियर अभियान को बनाएंगे मिशन–अमर

BHASKAR MISHRA

plantation 1बिलासपुर— आज बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों में हरिहर महा महोत्सव मनाया जा रहा है। मंत्री अमर अग्रवाल ने राजेन्द्र नगर चौक स्थित पौधरोपण में रूचि रखने वालों को पौधे देकर अभियान की शुरूआत कर साथ ही इसे सफल बनाने का आह्वान भी किया । मंत्री अमर अग्रवाल ने आज मोपका में प्रशासन और जन सामान्य के साथ ग्यारह सौ से अधिक पौधे का रोपण किया । इस मौके पर लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

                 मोपका में निकाय एवं वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल ने वृहत पौधरोपण कार्यक्रम मे हिस्सा लिया। इस मौके पर जिले के सभी आलाधिकारी मौजूद थे। पौधरोपण के बाद अमर अग्रवाल ने कहा कि पौधे लगाना आसान है। महत्व इस बात की है कि हम पौधों को वृक्ष बनाने के लिए दिल और मन से अभियान में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि बच्चों और पौधों को एक बराबर प्यार की जरूरत पड़ती है।

                   अमर अग्रवाल ने कहा कि यदि जीवन को निरोगी और स्वस्थ्य रखना है तो हमें पौधरोपण अभियान को मिशन के रूप में लेना होगा। उन्होंने कहा कि सदियों से हमने बृक्ष को अपने जीवन में विशेष महत्व दिया है। पूजा आराधना के बहाने हमने हमेशा वृक्षों को संरक्षित करने का प्रयास किया है। लेकिन देखने में आया है कि अब हम अपनी जिम्मेदारियों से लगातार दूर होते जा रहे हैं। भौतिक दौर में हमने अपनी परम्पराओं का गला घोंटा है। जिसका हमें ही सीधा नुकसान हुआ है। यदि समय रहते हमने अपनी जिम्मेदारियों का बोध नहीं किया तो देश और दुनियां को भारी नुकसान होना तय है।

                 निकाय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 10 हजार करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। हमे केवल पौधे ही नहीं लगाना है बल्कि उनका संरक्षण भी करना है। ठीक उसी तरह जिस तरह हम अपने बच्चों को पालते पोसते हैं। अमर ने कहा कि बिलासपुर संभाग में तीन करोड़ से अधिक पौधे लगाये जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि हम इनमें से ज्यादा से ज्यादा पौधों को बृक्ष बनाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा देंगे। अमर अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी का अर्थ यह नहीं कि कांक्रीट के जंगल खड़े कर दिये जाएँ। बल्कि स्मार्ट सिटी का अर्थ मेरी नज़र में हराभर शहर भी बनाना है। जब तक मानसिक शांति नहीं मिलेगी शहर स्मार्ट तो हो सकता है लेकिन मन हमेशा अशांत रहेगा। मन को शांत और स्मार्ट बनाने के लिए हरियर महोत्सव अभियान को मिशन के रूप में लेना ही होगा।

                                               कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर ने कहा कि आज सावन का पहला सोमवार है। आज का दिन बहुत शुभ होता है। शुभ दिन काम या अभियान करने से हर काम शुभ होता है। सावन जीवन्त महीना कहा जाता है। ईश्वर की सब पर भरपूर कृपा होती है। पौधे भी हमारे जीवन का हिस्सा हैं। इन पर भी ईश्वर की कृपा रहेगी। हमें मिल जुल कर हरियर अभियान को सफल बनाना है। इस मौके पर अमर अग्रवाल ने बम्बू म्यूजियम का भी लोकार्पण किया

close