बसपा नेता को कांग्रेस की दीक्षा..भूपेश ने पहनाया पटका..हरी झण्डी दिखाकर किया न्याय यात्रा को रवाना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20171129-WA0012बिलासपुर—बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बिल्हा मोड़ से जिला कांग्रेस कमेटी की किसान अधिकार न्याय यात्रा को भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा प्रत्याशी रामझूल साहू को भूपेश बघेल ने कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी प्रवेश के लिए बधाई दी। राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में यात्रा को रवाना करने से पहले पीसीसी अध्य़क्ष ने सरकार के काम काज पर जमकर निशाना साधा। भूपेश ने कहा कि सरकार की चमड़ी गैंडे से भी मोटी हो गयी है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जनता थक चुकी है। अब तो कहने लगी है कि ऐसा कोई बचा नहीं…सरकार ने जिसे ठगा नहीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 लगातार तीसरे साल जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में किसान न्याय यात्रा को भूपेश बघेल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। भूपेश ने बताया कि राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस नेता किसान,मजदूर,बेरोजगार, गरीबो के अधिकार की मांग को लेकर गांव-गांव जाएंगे। लोगों को सरकार की कथनी और करनी के बारे में बताएंगे। IMG-20171129-WA0008

      कांग्रेस पदयात्रियों को रवाना करने से पहले भूपेश बघेल, करूणा शुक्ला ने बिल्हा मोड़ स्थित कार्यक्रम स्थनल में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा निपनिया से होकर डोड़की, केवांछि, एठुलकांपा होते हुए अमेरीकांपा ताला में समापन हुआ।

                           पदयात्रा में पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर ,प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,अभयनारायण राय, वरिष्ठ कांग्रेसी ब्यासनारायण द्विवेदी ,प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी ,जिला महामंत्री राजेन्द्र साहू , अजय सिंह, अनिल चौहान, पीनाल उपवेजा, मनोहर कुर्रे,राजीव तिवारी ,विजय वर्मा , जिला सचिव मनोज पाण्डेय, मनहरण कौशिक. ,भविन्दर पाल हुरा , बलॉक अध्यक्ष विनोद दिवाकर  , वीरेंद्र शर्मा  , शिवबालक कौशिक ,घनश्याम वर्मा ,रणजीत सिंह खनूजा ,झगरराम सूर्यवंशी समेत सैकड़ों कांग्रेस नेता शामिल हुए।

Share This Article
close