हरेली पर्व पर बुजुर्गों का सम्मान.. कांग्रेस नेताओं ने बताया..किसान और मजदूर केन्द्रित है सीएम की गोधन योजना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- शहर से लगे ग्राम पंचायत महमंद में भी हरेली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हरेली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोधन न्याय योजना की शुरूआता के साथ आयोजकों ने हमेशा की तरह इस साल भी गांव के अनुभव को सम्मानित किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 महमंद में पिछले तीन साल की तरह इस साल भी हरेली पर्व पर मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजकों ने बुजुर्गों का सम्मान किया। इस मुख्यमंत्री की महात्वाकांक्षी योजना का योजना का क्षेत्र में आगाज किया गया।

                   कार्यक्रम मे  बतौर प्रमुख अतिथि मस्तूरी के पूर्व विधायक दीलिप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण ने शिरकत किया। ग्राम पंचायत के सम्मानित नागरिक और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि नागेन्द्र राय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान किसानी के औजार हल, गैंती, कुदली, रांपा की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। राजगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

            कार्यक्रम को अभय नारायण राय और दिलीप लहरिया ने संबोधित किया। दोनों नेताओं ने उपस्थित लोगों को हरेली पर्व की शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने कहा गोधन न्याय योजना भूपेष बघेल सरकार का क्रांतिकारी कदम साबित होगा। डेढ़ साल की सरकार ने किसानों की अर्थव्यवस्था के साथ ही रोजगार मूलक योजना लाकर क्रांतिकारी फैसला किया है। इस योजना के केन्द्र में गांव का मजदूर किसान है। गोधन न्याय योजना से जहां गौ माता की देखभाल होगी।, वहीं चरवाहों को प्रतिदिन गोबर से 200 की आमदनी प्रारम्भ हो जायेगी। हरेली के इस अवसर पर सरकार ने इस योजना को जनता को सौंपा है। निष्चित रूप से गोबर के खाद का उपयोग जब किसान अपने खेतों में करेंगे, तो रासायनिक निर्भरता खत्म होगी। सभा को उपसरपंच नागेन्द्र राय ने भी संबोधित किया। 

           कार्यक्रम के दौरान उप सरपंच नागेन्द्र राय ने ग्राम के सभी बुजुर्गों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। बुजुर्गों के पास पहुंचकर  गमछा और श्रीफल दिया।

         कार्यक्रम में राजकुमार रजक,  नारद रजक, लालजी धीरज, प्रशांत सिंह, देवरीखुर्द शाला विकास समिति के एस.आर.टाटा, मजदूर नेता नागेश्वर मिश्रा, नवल सिंह, बी.सी.राय, सरपंच प्रतिनिधि अनिल निशाद, सचिव गंगेय निर्मलकर समेत ग्राम के वरिश्ठ नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कष्यप ने किया। आभार प्रदर्षन अनिल निशाद ने किया।

Share This Article
close