हर्षिता दिखाएंगी सद्भावना दौड़ को हरी झण्डी…पुलिस की महिला अधिकारी भी होंगी शामिल..घरेलू काम काजी महिलाओ में विशेष उत्साह

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—विश्व महिला दिवस पर जज्बा स्पोर्टस के बैनर तले सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत घर के काम काज से फुरसत नहींं पानी वाली महिलाएं भी दौड़ में शामिल होंगी।  संंस्था प्रमुख दीपक अग्रवाल ने बताया कि आयोजन मे शामिल होने के लिए ना तो उम्र का बधन है और ना ही किसी प्रकार का भेदभाव। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को और खासकर घरेलू कामकाजी महिलाओं को महिला दिवस के सही मायने में अर्थ बताना है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                            जज्बा स्पोर्टस के प्रमुख दीपक अग्रवाल ने बताया कि विश्व महिला दिवस पर जज्बा वेलफेयर सोसाइटी और सामाजिक संस्था टीम फाउंडेशन के बैनर तले सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सद्भावना दौड सीएमडी चौक से शुरू होकर एक किलोमीटर बाद आईएमए भवन के सामने खत्म होगी।

                       दीपक के अनुसार दौड में स्कूली छात्र छात्राओं से लेकर सभी वर्ग की महिलाएं गृहणियां शामिल होंगी। अब तक 200 से ज्यादा छात्र छात्राओं और महिलाओं ने सद्भावना दौड़ में शामिल होने के लिए निशुल्क पंजीयन कराया है। दौड़ के पहले 8 मार्च सुबह 6 बजे से कार्यक्रम शुरू होने तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

            दीपक ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रुप में महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडेय विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। महापौर किशोर राय, यूथ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल.,  शहर एडिश्नल एसपी नीरज चंद्राकर.,  ग्रामीण एडिश्नल एसपी अर्चना झा, एडिशनल एसपी ट्रैफिक रोहित बघेल, महिला सेल एडिशनल एसपी मेघा तेंबुलकर भी शामिल होंगी।

                                    महिलाओं की संभावना दौड़ सीएमडी चौक से शुरू होकर वीआर प्लाजा होते हुए आईएमए भवन के सामने खत्म होगी। आयोजन में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अग्रवाल महिला समाज, मारवाड़ी महिला समाज, यूथ चेंबर ऑफ कॉमर्स, गुजराती महिला मंडल, पंजाबी महिला मंडल, डीपी विप्र विधि महाविद्यालय की टीम विशेष भूमिका नजर आएगी।

close