हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

police gruod me dwajarohan (5)बिलासपुर—आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में उद्योग, नगरीय प्रशासन एवं वाणिज्यिककर मंत्री अमर अग्रवाल ने आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                ध्वजारोहण बाद मंत्री अमर अग्रवाल ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का प्रदेश के नाम संदेश का वाचन किया। शांति के प्रतीक कबूतर और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए गए। परेड निरीक्षण के दौरान मुख्य अतिथि के साथ जिला कलेक्टर श्री अन्बलंगन पी. और पुलिस अधीक्षक अभिषेक पाठक भी थे। समारोह में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल छत्तीसगढ़ विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना बल, जिला पुलिस बल महिला, एन.सी.सी. सीनियर बालक और बालिका, एन.सी.सी. जूनियर बालक और बालिका, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट एवं गाइड्स ने आकर्षक मार्च पास्ट किया।

           सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में बर्जेस कन्या उ.मा.विद्यालय ने देशभक्ति नृत्य, स्वच्छ भारत का संदेश और कर्मा नृत्य, आंध्रा समाज कन्या उ.मा.विद्यालय ने देशभक्ति और सुआ लोक नृत्य, सेन्ट जोसेफ कन्या उ.मा.विद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य और शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय सरकण्डा द्वारा देषभक्ति नृत्य प्रस्तुत किये गये। शहर के 09 शालाओं के बच्चों ने सामूहिक रूप से व्यायाम एवं योगा पर आधारित राष्ट्रोल्लास नृत्य का प्रदर्शनन किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान

                मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सर्वश्री भगवानदास टिहल्यानी, दयाराम कलवानी एवं गंगूराम भांगे को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संभाग और जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में आने वाले जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

स्वच्छता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

                                स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि नगरीय प्रषासन, वाणिज्यिककर एवं उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत 15 से 21 अगस्त तक आयोजित स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ की घोषणा की।

                                कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, महापौर किशोर राय, संभागायुक्त सोनमणि बोरा, पुलिस महानिरीक्षक पवन देव, कलेक्टर अन्बलगन पी., पुलिस अधीक्षक अभिषेक पाठक, आयुक्त नगर निगम रानू साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, अपर कलेक्टर जे.पी. मौर्य,निर्मल तिग्गा, नीलकण्ठ टीकाम, नगर निगम सभापति अषोक विधानी, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एव छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

close