हवाई सैलानी पर गिरी गाज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—विवादों में रहने वाले थानेदार को आज हवाई सैर की कीमत चुकानी पड़ी है। पुलिस मुख्यालय ने कमलेश ठाकुर और वाय एन शर्मा निलंबित कर दिया है। दोनों को बिना अनुमति हवाई सैर का दोषी पाया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 जानकारी के अनुसार पेन्ड्रा और सरकंडा में अपने गतिविधियों से चर्चा में आये थानेदार कमलेश को नौकरी से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही एक अन्य पुलिस अधिकारी वाय.एन.सिंह पर भी निलंबन की कार्रवाई की गयी है।

                 मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने बिना विभागीय अनुमति से रायपुर से हैदराबाद का सफर चंद मिनटों में तय किया था। जिसकी जानकारी पुलिस विभाग को मिली। जानकारी के बाद दोनों पर लगाय़े गय़े आरोप सच पाए गये है। पुलिस मुख्यालय ने जांच के बाद दोनों को नौकरी से निलंबित किये जाने का आदेश दिया है।

                   मालूम हो कि इसके पहले भी प्रदेश में कई पुलिस अधिकारियों पर इस प्रकार की कार्रवाई हो चुकी है। नियमानुसार पुलिस आदेश के बिना कोई भी अधिकारी हवाई सफर नहीं कर सकता है। विभागीय आवश्यकताओं के अनुसार ही वह अनुमति के मिलने पर हवाई सफर का आनंद ले सकता है।

                 मालूम हो कि कमलेश सिंह ठाकुर को नए पुलिस कप्तान ने पदभार ग्रहण करने के बाद पेन्ड्रा क्षेत्र का थानेदार बनाया था। लेकिन एक पान दुकानदार से मारपीट और उसके बाद भारी दबाव के चलते उन्हें पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया था।

close