हसदेव कछार मुख्य अभियंता का निधन…27 जनवरी को थी बेेटे की शादी…संगीत कार्यक्रम के दौरान आया था अटैक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलसापुर—- जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता विजय श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका निधन शादी कार्यक्रम के दौरान 25 और 26 जनवरी की दरमियानी रात हार्ट अटैक से हुआ। इस परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। मालूम हो कि विजय श्रीवासत्व के बड़े पुत्र की शादी 27 जनवरी को नाराणयण मंगलम में होने वाली थी। घटना के बाद सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।
                         मिलनसार और सहृदय विजय कुमार श्रीवास्तव का निधन 25 की देर रात्रि घर में आयोजित एक कार्यक्रम में हृदयघात के बाद हो गयी। 27 जनवरी को विजय श्रीवास्तव के जेष्ठ पुत्र मयंक श्रीवास्तव की शादी थी। दो दिन पहले घर में रात्रि को परिवार के बीच संगीत कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान विजय कुमार श्रीवास्तव को अटैक आया। इसके पहले लोग कुछ सोचते समझते उनका निधन हो चुका था।
     विजय कुमार श्रीवास्तव हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर के मुख्य अभियंता और अनुरागी धाम मोतिमपुर के प्रमुख सेवक ,संरक्षक की भूमिका रहे।  उनका अंतिम संस्कार 26 जनवरी को भारतीय नगर मुक्तिधाम में किया गया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग व अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी, परिजन, गुरू परिवार समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी लोगों ने मृतात्मा को श्रद्धांजली दी।
        विजय कुमार श्रीवास्तव के दो पुत्र मयंक और मनु श्रीवास्तव  है। ज्येष्ठ पुत्र मयंक की शादी 27 जनवरी को थी। घटना के बाद सभी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। विजय श्रीवास्तव के.के. श्रीवास्तव और संजय श्रीवास्तव भाई थे। प्रशांत और निशांत वर्मा के जीजाजी का रिश्ता था।
close