हसदेव बांगों ने बना दिया रिकार्ड.. सीएम ने कहा..विपरीत हालात में प्रदेश का नाम किया रोशन..सबको बधाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—–छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज से मिली जानकारी के अनुसार हंसदेव बांगो जल विद्युत गृह ने सर्वाधिक मासिक  विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान बनाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी विद्युत कर्मियों को शुभकामनाएं दी है।  मुख्यमंत्री से बधाई मिलने के बाद कर्मचारियों का उत्साह दोगुना हो गया है।
 
                       हसदेव बांगो जल विद्युत परियोजना ने अधिकतम 87.7 मिलीयन यूनिट टन  मासिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के हंसदेव बांगो जल विद्युत गृह ने माह अगस्त 2020 में 87.743 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया है। कम्पनी का दावा है कि स्थापना काल से अब तक संस्थान से सर्वाधिक  मासिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान रचा गया है।
 
             कम्पनी अधिकारी ने बताया कि हसदेव बांगो विद्युत गृह ने 98.278 प्रतिशत केपिसिटी यूटीलाइजेशन फैक्टर अर्जित किया है। पिछले 25 वर्षों के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ सीयूएफ होने की मिसाल है। ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पावर कंपनीज के चेयरमैन सुब्रत साहू और  जनरेशन कंपनी प्रबंध निदेशक एन. के. बिजौरा समेत टीम को बधाई दी है। 
 
            पावर कंपनीज चेयरमैन सुब्रत साहू ने अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय  हसदेव बांगो जल विद्युत गृह के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया है। उन्होने बताया कि कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमण काल में ऐसी उत्कृष्ट कार्यशैली को बनाकर रखने के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई है।
 
               जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक बिजौरा ने बताया कि हंसदेव बांगो जल विद्युत गृह ने पूर्व में वर्ष 2011 के माह अक्टूबर में सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पत्ति का प्रदर्शन करते हुए 82.611मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया। साथ ही 92.53प्रतिशत सी यू एफ दर्ज किया था। वर्तमान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जूझते हुए प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कर्मियों ने उत्कृष्ट कार्य दक्षता के साथ किया है। पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अधिकतम मासिक  विद्युत उत्पादन करते हुए प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में बनाकर रखा है।         
                
         जानकारी हो कि 1994-95 में इस जल विद्युत गृह में 40, 40 मेगावाट क्षमता की तीन विद्युत इकाइयों की स्थापना की गई थी। तब से लेकर अब तक ईकाईयों ने चालू वित्तीय वर्ष माह अगस्त में अधिकतम मासिक विद्युत उत्पादन कर एक नई मिसाल पेश किया है। जनरेशन कंपनी की यह सबसे बड़ी जल विद्युत इकाई है। किफायती दर पर विद्युत उत्पादन के लिए  देश के सर्वश्रेष्ठ जल विद्युत गृह होने का गौरव भी हासिल है।
TAGGED:
close