हाईकोर्ट अधिवक्ता मल्लिका बल गिरफ्तार..टेम्परिंग का आरोप.. पड़ताल के बाद हुई कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
बिलासपुर—सिविल लाइन पुलिस ने स्टेट बार काउंसिल चुनाव में मतपत्र से छेड़छाड़ के आरोप में काउंसिल की तत्कालीन सचिव मल्लिका बल को गिरफ्तार किया है। इसके पहले हिरासत में लिे जाने के बाद महिला थाना में मल्लिका बल से पूछताछ हुई। मुलायजा के बाद  में गिरफ्तारी हुई है। 
 
        जानकारी हो कि पांच साल पहले छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान हुआ है।  मतपत्रों को स्टेट बार कार्यालय में रखा गया । बार का चुनाव में प्रत्याशियों को वरियता क्रम में वोट डाले गए। मतगणना के पहले चरण में प्रथम वरियता वोटों की गिनती की गयी।
 
              दूसरे चरण में मतगणना दूसरी वरियता की हुई। इसी क्रम में मतगणना के दौरान गड़बड़ी सामने आयी। प्रथम चरण की गिनती में बहुत पीछे रहने वाले वकीलों को सेकेंड वरीयता में रिकार्ड तो़ड़ वोट मिले। इसी दौरान अधिवक्ताओं ने मतपत्र से छेड़छाड़ और टेम्परिग किये जाने का आरोप लगाया। साथ ही मतगणना रोकने और जांच की मांग को लेकर सिविल लाइन थाना में बार काउंसिल की तत्कालीन सचिव मल्लिका बल के खिलाफ शिकायत की गई।
 
              चूंकि मामला इसी समय कोर्ट में भी गया। इसलिए पुलिस ने शिकायत दर्ज किए जाने के बाद भी कार्रवाई नही की। कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं की कमेटी बना कर मामले की जांच का आदेश दिया। जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने को भी कहा।
 
           जांच समिति ने जांच के बाद रिपोर्ट पेश किया। रिपोर्ट मे बताया गया कि मतपत्र में टेम्परिग की गयी है। ऐसा कर वरीयता क्रम को बढ़ाया गया है। रिपोर्ट पर कोर्ट ने पुलिस को दोषी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। बताते चलें कि नियमित सुनवाई में मामले पर कोर्ट समय बीत जाने के बाद निराकृत कर दिया था। इसके पहले अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट भी गए थे। मामले को खत्म करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने टेम्परिंग को लेकर ट्रिब्यूनल में जाने को कहा। इसके साथ ही एक आदेश के बाद हैण्डराइटिंग मिलान के लिए बैलेट को हैदराबाद भी भेजा गया था। हैदराबाद की रिपोर्ट में टैम्पलिंग का मामला सही पाया गया।
 
               पुलिस ने एफआईआर के अनुसार मामले में जांच पड़ताल की। बार काउंसिल के चौकीदार से भी जांच पड़ताल हुई। पुख्ता होने के बाद  सिविल लाइन पुलिस ने चार दिन पहले काउंसिल के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया था। शुक्रवार को मामले में काउंसिल के तत्कालीन सचिव मल्लिका बल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की पुष्टि एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा ने किया है।
 
मल्ल्किा की मां ने पुलिस पर लगाया आरोप
      
                   पूछताछ के दौरान महिला थाना पहुंची मल्लिका बल की मां ने अपनी पीड़ा को जाहिर किया। मल्लिका बल की मां ने बताया कि पुलिस सुबह बिना किसी नोटिस और सूचना के धड़धड़ाते घर में घुस गयी। मल्लिका चाय पीने जा रही थी। लेकिन उसे जबरदस्ती पकड़कर थाने लाया गया। इतना ही नहीं पुलिस उसे कपड़े भी नहीं पहनने दे रही थी। वीडियो बनाई थी उसे भी डीलिट कर दिया गया।
 
 
 
close