हाईकोर्ट परिसर में भी खुल गया ICH…चीफ जस्टिस ने किया उद्घाटन…अब यहां भी लगेगा बुद्धिजीवियों का जमघट

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— हाईकोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने काफी हाउस शाखा का विधिवत उद्घाटन किया। इस तरह जिले में बिलासपुर,सीपत के बाद हाईकोर्ट परिसर को मिलाकर कुल तीन काफी हाउस का संचालन होने लगा है।उद्घाटन कार्यक्रम के बाद साहित्यकार सतीश जायसवाल ने बताया कि काफी हाउस हमेशा से बौद्धिक परम्परा का केन्द्र होकर रहा है। काफी हाउस ने हमेशा पत्रकार,साहित्यकार, राजनेता, रचनाकार फिल्मकार और अन्य बुद्धिजीवियों को आकर्षित किया है। जहां भी काफी हाउस स्थापित है बौद्धिक वर्गों का जमघट देखने को मिला है।कमोबेश आज भी स्थिति जस की तस है।
         साहित्यकार सतीश जायसवाल ने बताया कि देश के हर कॉफी हाउस का अपना इतिहास है। कॉफी हाउस हमेशा से महान साहित्यकार रचनाकार ,फिल्मकार और अन्य क्षेत्रों के जानकार लोगों का केन्द्र रहा है। ऐसे लोग जो इंडियन कॉफी हाउस के नियमित ग्राहक है उन्हें भी पता है कि शहर के बुद्धिजीवी किस टेबल पर बैठकर बौद्धिक चर्चा करते रहते हैं। इस दृष्टिकोण से कॉफी हाउस की टेबल तक की पहचान निर्धारित हो जाती है।
                    सतीश के अनुसार देश में “इंडियन काफी वर्कर कोऑपरेटिव सोसायटी” सहकारिता के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है। इंडियन कॉफी हाउस के नाम होटल की चेन..समूह द्वारा चलाई जाती है। काफी हाउस देश का अमूल और फ़र्टिलाइज़र के क्षेत्र में इफको के बाद सबसे बड़ी कोऑपरेटिव सोसाइटी है। बिलासपुर में लगभग 40 साल पहले काफी हाउस की पहली शाखा प्रारंभ हुई। आज इसकी संख्या दो को पार कर तीन तक पहुंच गयी है। सीपत, बिलासपुर और हाईकोर्ट परिसर में मिलाकर 3 शाखाएं संचालित हो रही हैं।निश्चित रूप से यह शहर के लिए उपलब्धि भी है।
                                             कॉफी हाउस के उद्घाटन कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार सतीश जयसवाल, प्रेस क्लब सचिव विश्वेश ठाकरे, सीवी रमन यूनिवर्सिटी के प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र प्रभारी देवेंद्र पी सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुआ, उमेश कुमार सोनी, समाजसेवी अवस्थी,पी रामा राव, मिहिर गोस्वामी विशेष रूप से मौजूद थे।
close