हाईकोर्ट से राहत के बाद..तेजी से समेट रहे सामान..4 दिन बाद तोड़फोड़ तैयारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-चांटापारा से रपटा चौक तक तोड़फोड़ की कार्रवाई जल्द ही करीब चार दिन के अन्दर शुरू हो जाएगी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने सभी को सामान हटाने सात दिन का समय दिया है। चार दिन बीत चुके हैं। जिला प्रशासन के अनुसार 450 परिवार को विस्थापित किया जाना है। ज्यादातर लोगों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी कर दिया है।

                        प्रमुख सचिव आरपी मण्जल के बिलासपुर आगमन के बाद बेजाकब्जाधारियों समेत अरपा तट पर रहने वालों में विशेष रूप से खबबली मच गयी। बताते चलें कि अरपा नदी के दोनो तरफ करीब 100 करोड़ का विकास कार्य किया जाना है। इन्दिरा सेतु से दोनों तरफ रपटा तक रिवरव्यू की तर्ज पर सड़क और नाली का निर्माण कार्य किया जाना है। इसके पहले दोनों तरफ तट पर रहने वालों को विस्थापित कर नए स्थान पर व्यवस्थित करना है। 

                  स्थानीय लोगों ने विस्थापन के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती पेश किया था। हाईकोर्ट ने शासन के पक्ष फैसला देते हुए कहा कि विस्थापित लोगों को समुचित प्रबंधन किया जाए। साथ ही विस्थापन पहले से उन्हें समय भी दिया जाए। साथ  ही नए स्थान पर सबकी मूलभूत सुविधा समेत रहने की व्यवस्था की जाए।

             जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने अरपा तट वासियों को सात दिन का समय दिया है। साथ ही नोटिस और सहमति पत्र का वितरण किया है। इसी क्रम में आज निगम प्रशासन ने तोड़फोड़ क्षेत्र का मार्किंग कर जल्द ही दो चार दिनों के अन्दर विस्थापन का एलान किया है।

बि

TAGGED: ,
close