हाईटेक है कोविड-19 अस्पताल..नगर विधायक ने की तारीफ..सिविल सर्जन ने बताया..दिशा निर्देशों का हुआ पालन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर… बहुत ही कम समय में बिलासपुर में उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ संभागीय कोविड अस्पताल का निर्माण किया गया है। इसके लिए प्रशासन और मेडिकल स्टाफ बधाई का पात्र है। यह बातें शैलेश पाण्डेय ने आज कोविड -19 अस्पताल भ्रमण के बाद कही। उन्होने कहा कोविड-19 अस्पातल निर्माण के समय पूुरे दिशा निर्देशों का पालन किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 राज्य शासन के निर्देश पर जिला चिकित्सालय को कोविड अस्पताल में बदला गया है। प्रशासन और मेडिकल स्टाफ ने बहुत ही कम समय में उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ अस्पताल तैयार किया है। समय पर अस्पताल तैयार होने के कारण ही जांजगीर के पांच कोरोना संक्रमित मरोजों का इलाज बिलासपुर में किया जा रहा है।

                     नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने बताया कि 100 बिस्तर अस्पताल के प्रथम तल में चार जनरल वार्ड है। अटैच्ड शौचालय वाले 10 सिंगल रूम है। जनरल वार्ड में शौचालयों की पर्याप्त संख्या है। प्रत्येक जनरल वार्ड में 2 शौचालय और 2 स्नानागार है। चिकित्सालय में 4 वेंटिलेटर समेत पूर्ण रूप से अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों को लगाया गया है। नए आईसीयू बेड, मल्टी पैरा मॉनिटर, सीसीटीव्ही, पेशेंट एड्रेशल सिस्टम, डॉनिंग और डॉफिंग जोन, शासन से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार तैयार किया गया है।

                   अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. मधुलिका सिंह ने बताया कि 15 मई 2020 से आए 5 मरीजों को यहां भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। महिला मरीज सिंगल रूम में है। बाकी मरीज जनरल वार्ड नंबर एक के प्रथम तल में है। सभी का वाईटल्स सामान्य है। मरीजों को नियमित रूप से चाय, नाश्ता, भोजन दिया जा रहा है। मनोरंजन का भी ध्यान रखा गया है। मरीजों को दैनिक उपयोगी की चीजें ब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, चप्पल, कपड़े की सुविधा अस्पताल की तरफ से है। अस्पताल प्रशासन ने एक मोबाईल फोन की व्यवस्था किया है। इससे मरीज अपने घर बात कर सकते हैं।

             डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में पर्याप्त संख्या में पीपीई किट है। प्रत्येक पाली में स्टाफ को नियमानुसार दिया जा रहा है। पाली खत्म होने पर पीपीई को डॉफिंग जोन में उतारकर दो बार शावर लेने के बाद गाइडलाइन अनुसार बाहर निकलकर रुकने के स्थान तक जाते हैं। कोविड 19 अस्पताल में छः-छः घंटे की चार शिफ्ट है। कुल 15 स्वास्थ्यकर्मी जिसमें चिकित्सक, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय और सफाईकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा 2 अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक ऑन कॉल हैं। सभी स्टाफ के लिए भोजन और रूकने की व्यवस्था प्रशासन की तरफ से है।

                 अस्पताल में आवश्यक और अन्य कन्स्यूमेबल्स पर्याप्त मात्रा में है। वर्तमान में पानी उपचार हाइपो क्लोराइट साल्यूशन से किया जा रहा है। कोविड अस्पताल स्पष्ट रूप से स्टराइल और नान स्टराइल जोन में विभाजित है। वार्ड के अंदर नान-स्टराइल जोन में प्रवेश करने के पूर्व प्रत्येक कर्मी पीपीई अनिवार्य रूप से पहनते हैं। भोजन पहुंचाने के लिए कैंटीन कर्मचारी स्टराईल जाने में निर्धारित स्थल पर मरीजों को भोजन, नाश्ता के पैकेट रखता है।

close