हाउसिंग बोर्ड कालोनी में दोहरा हत्या ..मां बेटे की मौत..पुलिस का दावा.. जल्द पकड़ाएगा आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- शनिवार शाम सकरी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में अज्ञात आरोपियों ने दोहरे हत्याकाण्ड को अंजाम दिया है। खबर मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि शाम 6 बजे के आसपास हत्या की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस उस्लापुर के आगे सकरी थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुच गयी। मौके पर मां और बेटे को मृत पाया गया। 

            छानबीन और पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक महिला का पति रामेश्वर कौशिक ने बताया कि वह सकरी निगम जोन में संविदा पद पर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। रोज की तरह वह घर से  सुबह साढ़े दस बजे काम पर गया। काम पर जाते समय घर पत्नी सरिता कौशिक और बेटा अरमान कौशिक को हसते खेलते छोड़ गया था।

                      शाम करीब पांच बजे घर लौटा। घर का दरवाजा बन्द पाया। कमरे में अन्धेरा था। लाइट जलाते ही पत्नी और बेटे को मृत पाया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

             एडिश्ननल एसपी उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि मामला  अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कश्यप ने बताया कि फिलहाल बताना जल्दबाजी होगी की हत्या की क्या वजह हो सकती है। पंचनामा कार्रवाई के दौरान पाया गया है कि दोनों के सिर पर किसी बजनी वस्तु से चोट किया गया है। जिसके चलते दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है।

             घटना की जानकारी के बाद इलाके में दहशत है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

TAGGED: ,
close