हाजियों का सम्मान सौभाग्य की बात—अमर अग्रवाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_2199 बिलासपुर– सभी मुसलमान बनधुओं की एक ही खवाहिश  होती है कि, उनकी हज करने की अरमाम पूरी हो। प्रदेश सरकार का हरसंभव प्रयास होता है कि उनके जज्बातों को गंभीरता से ले। ऐसा हो भी रहा है। हमारे मुसलमान भाई ना केवल हज जा रहे हैं। बल्कि प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआ भी मांग रहे हैं। यह बातें नगरीय निकाय, वाणिज्यिक कर, उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग मंत्री अमर अग्रवाल ने आज छत्तीसगढ़ मुस्लिम मंच के कार्यक्रम में हज यात्रिओं के इस्तकबाल कार्यक्रम के दौरान कहीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           निकाय मंत्री ने हाजियों को हज यात्रा पूरी करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, इश्वर के दरवाजे पर पहुंचकर हज यात्री..यात्रा को कबूल करने के साथ साथ वतन  के  लिए अमन और चैन की दुआ मांगते है।  उनकी दुआएं कबूल भी होती है। दुआओं का ही नतीजा है कि आज देश के कोने- कोने में सभी धर्म, जाति और समाज के लोग प्रेम और सौहार्द्ध के साथ एकजुट हैं। हर कोई एक दूसरे के त्योहार और उत्सवों में शामिल होकर एकता और भाईचारे का संदेश दे रहा है।

                        मंत्री ने कहा कि, ऐसी मान्यता रही है कि, पहले एक निश्चित उम्र के बाद लोग हज यात्रा करते थे, अब समय बदल गया है। युवा भी हज यात्रा में जा रहे है। हज यात्रा के बाद प्रत्येक हज यात्रियों को अपना जीवन बड़े अदब, तहजीब के साथ साथ अल्लाह के बताए रास्ते पर चलते हुए गुजारना होता है।

                       अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि, छत्तीसगढ़ के साथ साथ बिलासपुर एक ऐसा शहर है, जहां हर समाज के लोग प्रेम के साथ रहते है। कौमी एकता की मिसाल यदि कहीं है, तो वह बिलासपुर में है। यदि एक व्यक्ति हज यात्रा से लौटता है, और इसके बाद जिस भी व्यक्ति से मिलता है, हज का पुण्य उसे जरूर मिलता है। हज करके आने वाले हाजी भाईयों हम सभी मिलकर प्रत्येक वर्ष सम्मान करते है। जो हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है।

                            कार्यक्रम में अमर अग्रवाल ने सभी हाजियों को शाल,माला पहनाकर इस्तकबाल किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभापति अशोक विधानी, पार्षद तथा एमआईसी सदस्य और  बड़ी संख्या में हाजी उपस्थित थे।

 विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

                       दो अक्टूबर को नगरीय मंत्रीअमर अग्रवाल नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें। नगर विधायक अमर अग्रवाल सुबह 10 बजे थोक फल सब्जी मंडी तिफरा की प्रथम वर्षगांठ पर बुजुर्गो का सम्मान करेंगे। दोपहर 4 बजे हेमूनगर स्थित शंकर नगर स्कूल के प्रथम तल कमरे के लोकार्पण समारोह में शामिल होगें। शाम 5 बजे सरकण्डा स्थित नूतन चैक के पास फैन्ड्स कालोनी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

close