हाफ टिकट मे बस से स्कूल जाएंगे बच्चे

Shri Mi
5 Min Read

dayanand♦बच्चो को आईडी कार्ड दिखाने पर मिलेगी छूट
♦कलेक्टर ने ननि आयुक्त,डीईओ को दिया निर्देश
कोरबा।कलेक्टर पी. दयानंद की पहल पर जिले के गरीब एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को सिटी बस के किराये में जल्दी ही रियायत मिलेगी। जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ स्टूडेंट्स को स्कूल जाने प्रोत्साहित करने की दिशा में कलेक्टर की ये पहल जहां गरीब स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद साबित होगी।वहीं गरीब माता-पिता पर पड़ने वाला किराया का बोझ भी कम हो जायेगा।स्टूडेंट्स को सिटी बस के किराये में 50 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी।२ाहर में इस समय 40 सिटी बस २ाहर के 11 रूटों में दौड़ रही है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                                        सिटी बस की सेवा उप नगरीय क्षेत्र दीपका, कुसमुण्डा, बांकीमोंगरा, बालको, कटघोरा, छुरी, जमनीपाली, रजगामार, मड़वारानी, बरपाली, उरगा सहित अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध है। इनमें से अधिकांश क्षेत्रों में एक बड़ी आबादी निवास करती है। जिनमें से स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चे अपने-अपने साधन से स्कूल आना-जाना करते हैं।

                                                         अभी रोजाना पांच हजार से अधिक यात्री सिटी बस में सफर करते हैं, जिनमें से सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स भी हैं।सिटी बस में सफर के दौरान स्टूडेंट्स को अभी सामान्य यात्रियों की तरह निर्धारित किराया देना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले ही कलेक्टर पी. दयानंद ने सिटी बस में सफर करके व्यवस्था देखी थी। इस दौरान विभिन्न २ाासकीय स्कूलों के गरीब विद्यार्थी बस में सफर करते नजर आये।

                                                               कलेक्टर से कुछ छात्र-छात्राओं के माता-पिता सिटी बस किराया में छूट के लिए गुहार लगाते रहे हैं। ऐसे में कलेक्टर पी. दयानंद ने एक बड़ी पहल करते हुए सभी रूटों में संचालित होने वाली सिटी बसों में सरकारी स्कूल में अध्ययनरत स्टूडेंट्स को किराये में छूट देने का निर्णय लिया है।

                                                               बता दें कि जिले के कलेक्टर सिटी बस संचालन के प्रमुख हैं।इसलिए उन्होंने स्टूडेंट्स के हित में बड़ा फैसला लेने के साथ २ाीघ्र ही इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी एवं निगम आयुक्त को निर्देश दिए हैं। जल्दी ही एक बैठक कलेक्टर पी. दयानंद की अध्यक्षता में की जायेगी जिसमें जिले के २ाासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत स्टूडेंट्स को सिटी बस के किराये में 50 प्रतिशत तक छूट देने का फैसला लिया जायेगा।

हजारों स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ-
कलेक्टर पी. दयानंद के इस पहल से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को सुविधा होगी।प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल घर के आसपास ही संचालित होते हैं और हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल घर से कुछ दूर स्थित होते हैं ऐसे में 9 वीं से 12 वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए सिटी बस में आधे किराये में सफर उन्हें और उनके माता-पिता को राहत मिलेगी। जिले में इस समय 76 २ाासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल और 101 २ाासकीय हाई स्कूल संचालित है। कुल 177 २ाासकीय २ाासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयो में 47 हजार 653 स्टूडेंट्स पढ़ते है।

                                                   सिटी बस में स्कूली स्टूडेंट्स को किराये में छूट प्राप्त करने के लिए संबंधित सिटी बस में अपने स्कूल से जारी परिचय पत्र को दिखाना होगा।कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि स्कूल स्तर पर सभी स्टूडेंट्स का परिचय पत्र २ाीघ्र ही तैयार करा लिया जाये ताकि सिटी बस में स्टूडेंट्स को सफर में किसी प्रकार की समस्या न हो।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close