हाफ मैराथन:झारखंड से भी प्रतिभागी होंगे शामिल

Shri Mi
2 Min Read

khel_sangh_file♦मैराथन के लिए सुबह चार बजे से मिलेगी बसे
♦शहर के कई जगहो मे बनेंगे सेल्फी पाइंट
रायपुर।खेल विभाग ने खेल संघों से हाफ मैराथन के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।नया रायपुर में 19 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के पास होने वाले हाफ मैराथन में प्रदेश के मान्यता प्राप्त खेल संघ भी सक्रिय भागीदारी निभायेंगे। खेल और युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने शनिवार को बूढ़ापारा के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में खेल संघों के प्रतिनिधियों से हाफ मैराथन के आयोजन के संबंध में विचार विमर्श किया।खेल संघों के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रतिभागियों की लिस्ट जल्द ही खेल विभाग को सौंप दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                     खेल संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि झारखंड से भी प्रतिभागी मैराथन में शामिल होने आ रहे हैं। बैठक में खेल विभाग द्वारा जारी पोस्टर खेल संघ के प्रतिनिधियों को दिया गया और बताया कि वेबसाइट, मोबाइल एप पर धावकों का ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।सचिव बोरा ने कहा कि इसके लिए शहर के कई जगहो मे सेल्फी पाइंट बनाये जा रहे हैं। सेल्फी पाइंट के लिए भी पांच-पांच हजार रूपए का ईनाम भी दिया जाएगा।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close