हिंसा की खबरों के बीच कई जिलों में कर्फ्यू,सेना तैनात,ट्रेने कैंसल

Shri Mi
6 Min Read

Dera-Sacha-Sauda-violence-620x400सीजीवाल।हरियाणा में पंचकुला में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्‍कर्म का दोषी ठहराये जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में  भड़की हिंसा में करीब 28 लोगों की जान गई है और ढाई सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। एक सौ से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचाए जाने का समाचार है।न्‍यायाधीश जगदीप सिंह ने सीबीआई अधिकारियों, वकीलों और अन्‍य की उपस्थिति में गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार दिया। सज़ा सोमवार को सुनवाई जाएगी

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            फैसला सुनाए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह को हिरासत में ले लिया गया और अज्ञात स्‍थान पर ले जाया गया। फैसले के तुरंत बाद सेना तैनात कर दी गई। जिन स्‍थानों पर बड़ी संख्‍या में डेरा प्रमुख के अनुयायी इकट्ठा हुए थे सुरक्षा बलों ने उन्‍हें हटा दिया है। उनके समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं और आंसू गैस छोड़नी पड़ी। कुछ क्रोधित अनुयायियों ने निजी टीवी चैनलों के ओबी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।

                         हमले में एक टीवी चैनल का पत्रकार घायल हो गया। एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया है कि सिरसा में कानून और व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए हिसार से सेना की दो टुकडि़यां बुलाई गई हैं। हिंसा भड़कने की खबर के बाद बठिंडा में कर्फ्यू लगा दिया गया है। डेरा मुख्‍यालय सिरसा में सुरक्षा की जिम्‍मेदारी सेना ने संभाल ली है।पंजाब में फिरोजपुर और मानसा तथा हरियाणा के पंचकुला में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। पंचकुला और सिरसा में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है, ताकि ब्राडबैंड के जरिए इंटरनेट के इस्‍तेमाल पर रोक लगाई जा सके।

                   पंचकूला में सबसे ज्‍यादा नुकसान हुआ। 17 लोग मारे गए और करीब 250 लोग घायल हो गए। पंचकूला में 25 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और 20 से अधिक वाहनों को जिसमें ओबी वैन, एंबुलेंस और फायर टेंड्र भी शामिल थे, नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि पंचकूला में फौज को भी बुलाया गया था लेकिन डेरा अनुयायियों ने इंकम टैक्‍स कार्यालय, एक होटल और पेट्रोल पंप को आग के हवाले किया। सिरसा में भी एक व्‍यक्ति हिंसा में मारा गया और पांच लोग घायल हो गए। सिरसा में भी उसके बाद सेना को बुला लिया गया है। अब स्थिति काबू में बताई जा रही है। और डेरा अनुयायियों ने घरों में लौटना शुरू कर दिया है।

                      दोनों राज्‍यों में हिंसा की खबरों के मद्देनजर उत्‍तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भी निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस को सतर्क कर दिया गया है, ताकि राज्‍य और आसपास के इलाकों में हिंसा न फैल सके। बागपत में डेरा के आश्रम में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।श्रीगंगानगर जिला मुख्‍यालय पर आगजनी एवं हिंसा की छुटपुट घटनाएं हुई हैं। डेरा सच्‍चा सौदा समर्थकों ने अनुप भरथला मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की।

                      कोर्ट के फैसले के बाद जिला मुख्‍यालय एवं कई अन्‍य कस्‍बों के बाजार बंद हो गए। जिले में राम रहीम के समर्थकों की बडी संख्‍या को देखते हुए कडे सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जिले में लगभग तीन हजार अतिरिक्‍त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। हनुमानगढ जिले में भी तैनाव की स्थिति बनी हुई है।

                        हरियाणा में भड़की हिंसा के मद्देनजर इधर दिल्‍ली में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है।मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्‍यपाल अनिल बैजल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही उपराज्‍यपाल ने पुलिस कमीश्‍नर को लोगों और संपत्तियों की सुरक्षा के लिए प्राप्‍त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। दिल्‍ली पुलिस ने कहा है कि राजधानी में कानून व्‍यवस्‍था की कोई समस्‍या नहीं है। दिल्‍ली पुलिस के डीसीपी मधूर वर्मा ने बताया है कि हालात को देखते हुए अतिरिक्‍त पुलिस तैनात की गई है।

                         उत्‍तर रेलवे ने हरियाणा जाने वाली लगभग ढाई सौ रेलगाडियां रद्द कर दी हैं। दिल्‍ली से रोहतक जाने वाली सभी रेलगाडियां नहीं चलेगीं।उत्‍तर रेलवे ने हरियाणा जाने वाली लगभग ढाई सौ रेलगाडियां रद्द कर दी हैं। हरियाणा में कानून और व्‍यवस्‍था की स्थिति के मद्देनजर दिल्‍ली से रोहतक जाने वाली सभी रेलगाडियां नहीं चलेगीं।इस बीच, हरियाणा और पंजाब के मुख्‍यमंत्रियों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत कर उन्‍हें अपने-अपने राज्‍य की कानून और व्‍यवस्‍था की स्थिति से अवगत कराया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close