हिन्दी में काम कर गर्व महसूस करें-गोपीनाथ मलिया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Rajbhasha बिलासपुर—–बिलासपुर मंडल स्थित मंडल सभागार में मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया की अध्यक्षता और एस.के.सोलंकी, अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी की विशेष उपस्थिति में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। इस दौरान जनवरी से मार्च तिमाही के बीच राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          बैठक में रेलवे के सभी शाखाधिकारी और राजभाषा रिपोर्ट करने वाले लिपिक मौजूद थे। मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने कहा कि सभी अधिकारी राजभाषा प्रयोग में निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार काम करें। अधीनस्थ कर्मचारियों को भी काम के लिए प्रेरित करें। अपर मंडल रेल प्रबंधक और अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एस.के.सोलंकी ने सभी शाखाधिकारियों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि राजभाषा संबंधी दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाए। पत्राचार, टिप्पणियों और रजिस्टरों में हिंदी प्रयोग करने के लिये समय-समय पर कार्यों का निरीक्षण भी किया जाए।

                        बैठक के बाद साहित्यिक संध्या‘ का भी आयोजन किया गया। अनवर बिलासपुरी और वरिष्ठ कवि सुधाकर बिवे ने रचनाओं का पाठ किया। वरिष्ठ साहित्यकार भरत चंदानी ने अपनी रचनाओं से लोगों का जमकर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी प्रमोद सोनी ने किया।

 संरक्षा पुरस्कार

बिलासपुर रेल मंडल में कार्यरत 7 रेल कर्मचारियों को उत्कृृष्ट संरक्षा सबंSafety Award(3)धी कार्य करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने नगद और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, वरिय मंडल यांत्रिक अभियंता समन्वय ललित धुरंधर, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी पी.एन.खत्री, वरिय मंडल अभियंता समन्वय अखिलेश साहू, वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम समेत सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे।

             बी.गोपीनाथ मलिया ने एन.रविचंद्रन संरक्षा सलाहकार बिलासपुर, सहायक चालक बिलासपुर डी.डी.द्विवेदी,लोको पायलट अजय कुमार और सहायक चालक मार्को किस्को को नगद और प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इसके अलावा बिलासपुर मंडल प्रबंधक ने लोको पायलट एम.के.विश्वकर्मा, सहायक चालक एस.के.गौतम, संरक्षा सुझबूझ के लिए सम्मानित किया। मलिया ने लोको पायलट एस.के.देवांगन को विशेष सावधानी के लिए नगद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया।

 

close