हिन्दी में परिणाम देने वालो का मलिया करेंगे सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

DSC_0092बिलासपुर—सरकारी कामकाज में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में दो दिवसीय अंतर विभागीय प्रतियोगी राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एक दिसम्बर को बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधन बी.गोपीनाथ मलिया ने किया। मौके पर एस.के.सोलंकी, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी और अपर मंडल रेल प्रबंधक समेंत अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       कार्यक्रम के दूसरे दिन 2 दिसम्बर कोविभागवार राजभाषा हिंदी में किये जा रहे कार्यों को फाइलों, रजिस्टरों, सहायक  साहित्यों, लैपटॉप पर प्रजेंटेशन, चार्ट और छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक और अपर मंडल रेल प्रबंधक समेत सभी अधिकारियों ने विभागों में राजभाषा में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की । एस.एन.दुबे, मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर ने प्रदर्शनी निरीक्षण के बाद हिन्दी में काम काज करने वाले अधिकारियों और विभागों को सम्मानित करने का फैसला किया है।

                   हिन्दी में बेहतर काम करने के लिए सुरक्षा विभाग को पहला, वाणिज्य विभाग को दूसरा और तीसरे स्थान के लिए यांत्रिक विभाग का चयन किया गया। सिग्नल एवं दूरसंचार और विद्युत लोगो को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। सभी विजेताओं को 8 दिसम्बर को आयोजित विशेष कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक सम्मानित करेंगे।

close