हिन्दी में रेल कर्मचारियों ने लिखा निबंध

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

rajbhashaबिलासपुर—बिलासपुर मंडल में आज राजभाषा पखवाड़ा कार्यक्रम में टंकण,आलेख और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडल के करीब 40 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           बिलासपुर मंडल रेल मीडिया ने बताया कि 8 सितम्बर को सामान्य ज्ञान और राजभाषा नीति आधारित हिंदी प्रश्नमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर वाद विवाद प्रतियोगिता,का भी आयोजन किया जाएगा। रेल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार 9 सितम्बर को हिंदी में तकनीकी संगोष्ठी, 13 सितम्बर को राजभाषा कार्य में व्यावहारिक प्रशिक्षण, 14 सितम्बर  काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। 15 सितम्बर को हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें रेलवे के अधिकारी विशेष रूप से शामिल होंगे।

close