हिन्दी वैश्विक भाषा…मुख्य अतिथि झा ने कहा…देश को एकसूत्र में बांधकर किया जुट…विजेताओं को किया सम्मानित

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
????????????????????????????????????

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया। समापन कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि हिन्दी पर हमें गर्व है। बेशक भारत बहुभाषी राष्ट्र है। लेकिन हिन्दी देश की एक मात्र भाषा है जिसने देश की सीमाओं को एकजुट बनाकर रखा है। आज हिन्दी की गिनती वैश्विक भाषाओं में होती है। हमारा प्रयास हमेशा होना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा हिन्दी को पढ़ें और कार्यालयीन भाषा के रूप में उपयोग भी करें।

                      गृह मंत्रालय , राजभाषा विभाग , भारत सरकार के निर्देश पर हमेशा की तरह इस साल भी एसईसीएल मुख्यालय में हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया। समापन कार्यक्रम में अतिथियों ने उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को संबोधित किया। एसईसीएल मुख्यालय में 14 सितम्बर 2019 से हिंदी पखवाड़ा का आयोजन के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। 30 सितम्बर को आयोजित समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी अधिकारियों को हिन्दी के बारे मेंं विस्तार से जानकारी दी।

                 एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन सीएमडी सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा के मुख्य आतिथ्य, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन)/नोडल अधिकारी (राजभाषा) ए.के. सक्सेना, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारी, एसईसीएल मुख्यालय में कार्यरत अधिकारी, विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में ख्य अतिथि, विभागाध्यक्षों ने वीणावादिनी माॅं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया ।

                मुख्य अतिथि निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा ने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतवासी हैं। भारत बहुभाषा-भाषी राष्ट्र है। लेकिन हिंदी एक मात्र भाषा है जिसने भारत को एक सूत्र में बांधकर रखा है। दरअसल हिन्दी भाषा एकता का प्रतीक है। हम सबको एक-दूसरे से आपस में जोड़ती है। हमें अधिकाधिक हिन्दी में बिना झिझक वार्तालाप और कार्यालयीन कार्य करना चाहिए।

                             झा ने उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा कि हमें अपने कार्य मूलरूप से हिंदी को अपनाने की जरूरत है। ऐसा करने से हमें ना ज्ञान होगा बल्कि हिंदी के पत्राचार में भी वृद्धि होगी। इस दौरान मुख्यअतिथि ने हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया।

                         कार्यक्रम के प्रारंभ में महाप्रबंधक कार्मिक/प्रशासन,नोडल अधिकारी राजभाषा ए.के. सक्सेना ने स्वागत भाषण दिया। हिन्दी के प्रति रूझान को साल भर रखने की बात कही। उन्होने कहा कि ऐसा करने से हम कोलइण्डिया में उत्पादन-उत्पादकता के साथ अन्य पैरामीटर के समान हिन्दी पत्राचार में भी सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करेंगे।

                                 कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और विभिन्न विभागाध्यक्षों न पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं-हिन्दी निबंध हिंदी और  हिंदीतर भाषी, हिंदी टिप्पण और पत्र लेखन, प्रश्नमंच,हिंदी अंत्याक्षरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिया। साथ ही 01-01-2019 से 30-06-2019 तक के दौरान सबसे अधिक हिन्दी में पत्राचार करने वाले विभागों को स्व0 शंकर दयाल सिंह स्मृति पुरस्कार प्रदान किया। ’’वर्ग एक-तकनीकी विभाग’’-में ’’प्रथम-कोयला नियंत्रण संगठन’’ को, ’’दूसरे स्थान के लिए कायोला-उत्पादन विभाग’’ को, ’’तृतीय स्थान के लिए गुणवत्ता नियंत्रण विभाग’’ को सम्मानित किया गया।

                     ’’वर्ग दो-गैर तकनीकी विभाग’’ में ’’प्रथम-लोक सूचना विभाग’’ को, ’’द्वितीय-पीएफ-पेंशन विभाग’’ को और ’’तृतीय-निदेशक (कार्मिक) सचिवालय एवं अधिकारी स्थापना विभाग’’ को प्रदान किया गया। क्षेत्रीय कार्यालयों में ’’प्रथम-चिरमिरी क्षेत्र’’ को , ’’द्वितीय-हसदेव क्षेत्र’’ को, ’’तृतीय-जमुना कोतमा क्षेत्र’’ को पत्र लेखन को लेकर सम्मानित किया गया।

                       कार्यक्रम का सफल संचालन उप प्रबंधक सचिवीय/राजभाषा प्रभात कुमार कुमार ने किया। उपस्थित लोगों को धन्यवाद जाहिर  मुख्य प्रबंधक कार्मिक-प्रशासनिक जनसंसपर्क/राजभाषा पी. नरेन्द्र कुमार ने दिया।

close