हिरासत के बाद फरार दुष्कर्मी पकड़ाया ..विवेचना के दौरान दिया था चकमा ..पहुंच गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस हिरासत से फरार चोरी और नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने डीपीएस स्कूल के पास गोखने नाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के को चोरी और पास्कों के अलावा गिऱफ्तारी से फरारी काटने के जुर्म में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यदुनंदन नगर निवासी मोहम्मद शरीफ ने थाना पहुंचकर बताया कि अज्ञात आरोपी ने घर से चोरी की है। मामले दर्ज कर आरोपी की पता साजी शुरू हुई। इसी दौरान संदेही राजा ऊर्फ लोकेश वैष्णव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी के आरोप को स्वीकार किया। आरोपी के पास से 3000 रूपयों को बरामद किया गया। उसने बताया कि बाकी रकम शराब और अन्य जरूरतों पर खर्च कर दिया है।

                              थाना प्रभारी सिरगिट्टी ने बताया कि इसी दौरान एक अन्य मामले में जानकारी मिली कि आरोपी राजा ऊर्फ लोकेश वैष्णव के खिलाफ 11 साल की नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल मामले को विवेचना मेैं लिया। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने लोकेश वैष्णव के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के तहत अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की। टीम बनाकर आरोपी की घेराबन्दी की गयी। 

      इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी राजा ऊर्फ वैष्णव डीपीएस के आस पास कही छिपा है। तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को डीपीएस स्कूल के पास गोकने नाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

                दुष्कर्म और चोरी समेत हिरासत से फरारी के आरोप में राजा को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

close