हिरासत में बिहार का आनलाइन ठग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

10/12/2002 12:38 AMबिलासपुर–फर्जी काल से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने भांडाफोड़ा है। जानकारी के अनुसार गिरोह भांडा फूटने से पहले कई लोगों को लाखों रूपए का चूना लगाया है। पुलिस ने खुलासा किया कि पिछले कई महीनों से रोज किसी ना किसी का आनलाइन ठगी की शिकायत थानों में दर्लेज है। पुलिस ऐसे लोगों को पर लगातार नजर बनाए हुई थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                           बिलासपुर पुलिस ने आज आनलाइन ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। मालूम हो कि शहर के वेयर हाउस रोड निवासी प्रभात श्रीवास्तव को पिछले महीने कुछ अज्ञात लोगों ने अलग-अलग फोन नंबर से लाटरी निकलने का झांसा देकर चार लाख रूपए का चूना लगाया था। आरोपियों ने श्रीवास्तव को फोन पर बताया कि आप टीवी में दिखनेवाले चेहरा पहचानो इनाम जीतो प्रतियोगिता में 12 लाख का इनाम जीत चुके हैं।

               कालर ने श्रीवास्तव को फोन पर बताया कि इनाम पाने के लिए आपको पहले जीते गए रकम का टैक्स जमा करना होगा। लालच में आकर प्रभात श्रीवास्तव ने आरोपी के निर्देश पर बताए गए खाते में करीब 4 लाख रूपए जमा कर दिए। इसके बाद कालर ने प्रार्थी से कुछ और रूपए जमा करने को कहा। इस बीच उन्हें इनाम भी नहीं मिला। ठगी का शिकार होने के बाद श्रीवास्तव ने सिविल पुलिस थाना पहुंचकर घटना की सिलसिलेवार जानकारी दी।

                          शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। साइबर टीम ने फोन नम्बर बिहार के नवादा जिले के किसी विपिन कुमार पासवान नाम के व्यक्ति का होना पाया। जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विपिन को बिहार के नवादा जिले के वारिस अलीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

          पुलिस को आरोपी के पास से 1 नग मोबाइल, कुछ नकदी और सिम बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

close