होली न्यूज़:शिक्षा विभाग में व्याख्याता-शिक्षक व सहायक शिक्षकों के बंपर तबादले,’अब्बड पढ़ाबो कमेटी’ की सिफारिश लागू,शिक्षक संघ से भी तबादलो का कोटा तय,देखे सूची

Shri Mi
5 Min Read

(होली न्यूज )शिक्षा विभाग में होली पर हुए रंग बिरंगे तबादले की बौछार शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में  व्याख्याता, शिक्षक व सहायक शिक्षको के तबादले के आदेश जारी कर दिए है। पूरे प्रदेश से आये 36,647  तबादलों के आवेदनो  में से 21,380 आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया गया है। वही अब नए तबादलों के लिए एक ही जिले में अब 10 वर्ष सेवा पूर्ण करना अनिवार्य होगा। जिसके आदेश जारी कर दिये गए है। शिक्षा विभाग में अब तबादलों के लिए एक 5 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी आवेदको की मनोवैज्ञानिक और पारिवारिक परिस्थितियों के आधार पर ही निर्णय लेगी।और कमेटी की अनुशासन पर  तबादले की सिफारिश होगी। पंजीकृत शिक्षा संघो को प्रत्येक शिक्षण सत्र में केवल 5 पदाधिकारीयो का तबादले का कोटा तय किया गया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

शिक्षक संवर्ग में हुए तबादलों की खासियत यह है कि इस बार बहुत से  तबादले प्रशासनिक आधार पर हुए है।  मिली जानकारी के मुताबिक 30 फरवरी को रायपुर के शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों की बैठक हुई थी जिसमे शिक्षा विभाग मे कार्यरत शिक्षक नेताओ के बढतें प्रभाव को कम करने के लिए बनी अब्बड़ पढाबो कमेटी की  सिफारिश को लागू कर दिया गया। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक अब्बड़ पढाबो कमेटी कि सिफारिश पर  प्रदेश के सभी शिक्षक संघों के प्रदेश अध्यक्ष , जिला अध्यक्ष व ब्लॉक  अध्यक्षों के संभाग स्तर में  प्रशासनिक आधार पर तबादला जारी कर दिए है। 

अब्बड़ पढाबो कमेटी की सिफारिशों में इस बात का ध्यान रखा गया है कि शिक्षक नेता तबादलों से नाराज न हो इस लिए वर्ग तीन और वर्ग दो के शिक्षक नेताओ को ब्लाक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वही वर्ग एक के शिक्षको को प्रचार्य व जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक, परियोजना अधिकारी का पद दिया गया है। जिससे चलते तबादलो के विरोध की संभावना अब नही के बराबर होगी।

तबादलो में प्रमुख रूप से टीचर एसोशिएशन के संजय शर्मा को बस्तर का जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। संयुक्त शिक्षा कर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन को बलरामपुर का जिला शिक्षा अधिकारी का पद पर दिया गया है। शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष को जन सम्पर्क अधिकारी कोंडागांव बनाया गया है। नवीन शिक्षा कर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्षविकास राजपूत रायपुर में शिक्षा विभाग में सहायक उप संचालक बनाया गया है। सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा को अम्बिकापुर जिला परियोजना अधिकारी का नवीन पद दिया गया है। डॉ गिरीश केशकर को रायपुर में लोक शिक्षा विभाग में पढ़बो पढाबो विभाग में सहायक संचालक बनाया गया है।

व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह को बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। कृष्ण कुमार नवरंग को कोरबा जिले में जिला शिक्षा विभाग में परियोजना अधिकारी बनाया गया है। भूपेंद्र सिंह बनाफर को कोयलीबेड़ा का ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।शिव सारथी को मानपुर ब्लॉक में मूक बघिर महाविद्यालय के आर्थिक प्रबंधक होंगे। विवेक दुबे शिक्षा विभाग में राज्य के विधिक सलाहकार बनाये गए है।

अब्बड़ पढाबो कमेटी ने  एक शराब कारोबारी के करीबी बिलासपुर के व्याख्याता शिक्षक देव कांत रुद्रकार को झन पिबे शराब आयोग में प्रतिनियुक्ति पर मंत्रालय भेजा गया है। शिक्षक नेता आलोक पाण्डेय बिलासपुर में लगरा ट्रैफिक पार्क प्रभारी बनाये गए है।

सूरजपुर के सचिन त्रिपाठी शिक्षा मंत्री के OSD बनाये गए है। यादवेंद्र दुबे ब्लाक शिक्षा अधिकारी सुरजपुर बनाये गए है।अब्बड़ पढाबो कमेटी ने शिक्षक संघ के जिला और ब्लॉक के अध्यक्ष पदों को एक संभाग से दूसरे संभाग में  हुए प्रशासनिक स्थान्तरण व सामान्य स्थान्तरण सूची को देखने के लिए लिंक को क्लिक करे।

 नोट संवाददाता ने होलियाना मूढ़ में यह होली की खबर लिखी है। बुरा न माने होली है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close