हड़ताली संविदा कर्मचारियों को तत्काल करें बर्खास्त,कलेक्टर ने दिए निर्देश

Shri Mi
1 Min Read

जगदलपुर।हड़ताल में जाने वाले संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने की कार्यवाही तत्काल करने के निर्देश कलेक्टर धनंजय देवांगन ने दिए। मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कर्मचारियों के हड़ताल में जाने पर शासन के लोककल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गति पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों की बर्खास्तगी की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करें, जिससे नए कर्मचारियों की नियुक्ति कर शासकीय कार्यों की गति बढ़ाई जा सके।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ शासन के जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जनता से प्राप्त प्रतिक्रिया के आधार पर शासन द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं की समीक्षा की और जनता को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन का लक्ष्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करना है। उन्होंने मैदानी कर्मचारियों की क्षेत्र में सक्रियता के साथ ही विद्युत, पेयजल,सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close