फ़र्ज़ी डिग्री के मामले में फंसे एक और AAP विधायक,फ़तेह सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

Shri Mi
1 Min Read

नईदिल्ली।आम आदमी पार्टी के विधायक फ़तेह सिंह मुश्किलों में घिरते हुए नज़र आ रहे है। आप विधायक पर कथित रूप से नामांकन पत्र में अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप है।फ़तेह सिंह के नामांकन पत्र के मुताबक उन्होंने यूपी बोर्ड से बारहवीं की पढ़ाई की और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने बताया कि शिकायत में इस जानकारी को कथित रूप से गलत बताया गया है। पुलिस फ़तेह सिंह की ओर से जमा दस्तावेजों की जांच कर रही है।19 जुलाई को  शहर की एक अदालत के निर्देश पर दिल्ली के नंदनगरी पुलिस थाने के गोकुलपुरी के रहने वाले पोलेराम (42) की शिकायत पर FIR को दर्ज किया गया है।

इससे पहले दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की लॉ की डिग्री फ़र्ज़ी पाई गई थी। इस मामले के चलते उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था।

पिछले साल बिहार के भागलपुर विश्वविद्यालय ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जितेंद्र सिंह तोमर की लॉ ड्रिग्री को रद्द कर दिया था। तोमर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में कानून मंत्री रह चुके हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close