1 लाख पौधे लगाकर रेल्वे मनाएगा हरियाली महोत्सव

Shri Mi
1 Min Read

tree_plantationबिलासपुर। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सत्येंद्र कुमार की प्रेरणा से सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं आम परिवारजनों के द्रारा स्वतंत्रता दिवस पर्व पर हरियाली महोत्सव भी मनाएगा। इस मौके पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के समस्त मंडलों के साथ -साथ रेलवे परिक्षेत्र एवं काॅलोनियों मे 1.20 लाख पेड लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमे न सिर्फ पेड लगाये जायेगे बल्कि अधिकारियांे व कर्मचारियों के परिजनों के द्रारा लगाये गये इन वृक्षों का स्वंय वे देखरेख भी करेगें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                          इसी उदेश्य को ध्यान मे रखते हुये दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 40 हजार रेल कर्मी अपने-अपने परिजनो के साथ-साथ स्वेच्छा पूर्वक 15 अगस्त को इस अभियान में बढचढ कर भाग लेगें, रनिंग स्टांफ द्रारा पौधो का रोपण 14 अगस्त या 16 अगस्त को भी किया जा सकेगा। पूर्णतः ऐच्छिक एवं सेवा भाव से प्रेरित इस अभियान के लिए पौधो की व्यवस्था रेलवे दारा की जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close