जहरीली शराब पीने से 1 की मौत..दूसरा गंभीर ..अपराध दर्ज..मामले में पुलिस ने संभाला मोर्चा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—मस्तूरी के भनेसर में लावारिश जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि दूसरे शराब प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। और सिम्स में इलाज चल रहा है। बहरहाल दूसरे शराब प्रेमी की सिम्स में इलाज चल रहा है।
 
             मस्तूरी पुलिस के अनुसार थाना  क्षेत्र के ग्राम भनेशर से जानकारी मिली कि 20 जनवरी 2022 को शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
 
            इस दौरान जानकारी मिली कि भनेशर निवासी द्रविड़ टंडन ने सुबह 7:30 बजे के आसपास निर्माणाधीन घर के सामने दो देसी प्लेन शराब का पव्वा को देखा। पव्वा शीशी की सील टूटी हुई थी। द्रविड़ टण्डन ने दोनों बोतल को लेकर अपने किराएदार अजय निर्मलकर के पास गया। और सारी कहानी को बताया
 
                      इसके द्रविड़ अपने किराएदार साथी अजय निर्मलकर के साथ गांव में ही रोड से लगे खेत में गया। दोनो ने इस दौरान शराब का सेवन किया।  शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत यकायक खराब होने लगी। ग्रामीण और परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स में भर्ती कराया। इलाज के दौरान किराएदार अजय निर्मलकर की मौत हो गयी। दूसरा शराबप्रेमी द्रविड टंडन की हालत गंभीर है। और इलाज भी चल रहा है।
 
         पुलिस ने इलाज के दौरान पीड़ित द्रविड़  टंडन का बयान दर्ज किया है। अपने बयान में द्रविड़ ने सारी कहानी को बयान किया। साथ ही शराब में अलग प्रकार की गंध की बात भी कही।
 
                     घटना के बाद गांव पहुंचकर पुलिस सभी से लगातार पूछताछ और पतासाजी की। इस दौरान किसी भी ग्रामीण ने किसी प्रकार के शराब वितरण और शराब  मिलने की जानकारी से इंकार किया।
 
           पुलिस को इस बात की भी जानकारी नहीं मिली कि गांव में किसी व्यक्ति की शराब पीने से मौत या फिर तबीयत खराब हुई है। पुलिस ने इस बात से भी इंकार किया कि चुनाव में शराब का वितरण किया है। बहरहाल मर्ग कायम कर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और  जब्त शराब की जांच के बाद वस्तुस्थिति का पता चलेगा।
close