94 हजार की 1 गुमटी..खजांची कुम्हार ने बताया ..अब तक मिले 100 आवेदन..4 क्षेत्र वेंडिंग जोन घोषित..मंगला क्षेत्र को सर्वे के बाद हटाया गया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—निगम अधिकारी खजांची कुम्हार ने बताया कि निगम सीमा के अन्दर चार क्षेत्रों को वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। सभी जोन में वेन्डरों की मांग और आवेदन पर गुमटियां दी जाएंगी। एक गुमटी 94 हजार रूपए है। आवेदको को गुमटियों का भुगतान किश्तों में करना होगा या एकमुश्त..इसका फैसला जल्द ही किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    बिलासपुर स्मार्ट सिटी प्रशासन ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत सड़क सड़क किनारे निजी गुमटियों के स्थान पर स्मार्ट गुमटी रखे जाने का फैसला किया है। योजना के तहत गुमटियों को शहर के चार चुनिंदा क्षेत्रों में लगाया जाएगा। इन क्षेत्रों को निगम प्रशासन ने वेंडिंग जोन घोषित किया है।

                         हिसाब किताब में तंग हाथ रखने में माहिर निगम अधिकारी खंजांची कुम्मार ने बताया कि वेंडरों से आवेदन मंगवाए गए हैं। अब तक करीब 100 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। आवेदन के माध्यम से वेंडरों से सारी जानकारी मांगी गयी है। करीब 200 गुमटियां तैयार किए जाएंगे। 100 से अधिक गुमटियां तैयार कर लिए गए हैं। इन गुमटियों को निगम ने ही स्मार्टसिटी योजना के तहत तैयार किया है। एक गुमटी की कीमत 94 हजार रूपए है।

                                   उपायुक्त खंजाची कुम्हार ने बताया कि निगम ने अशोक नगर में दो जगहों पर गुमटियां लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा ईमलीपारा रोड के दोनो तरफ, डीएलएस कालेज के पास और सरकन्डा मुक्तिधाम क्षेत्र में गुमटिया लगाई जाएंगी। निगम टीम ने सर्वे के दौरान फैसला किया है कि मंगला क्षेत्र में गुमटियां नहीं लगाई जाएंगी।

                सूत्र ने बताया कि गुमटियों की कीमत 94 हजार रूपए कुछ ज्यादा ही है। गुमटियों स्मार्ट सिटी अभियान के तहत तैयार किया गया है। लेकिन स्मार्ट गुमटियों को वहां रखा जाएगा जो क्षेत्र स्मार्ट सिटी क्षेत्र में आते ही नहीं है।

close