10 अगस्त को सीयू मे राष्ट्रपति की वीसी

Shri Mi
2 Min Read

gguबिलासपुर।भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी दिनांक 10 अगस्त 2016 को दोपहर 12.30 छात्र-छात्राओँ, उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों, सिविल सर्विस के प्रोबेशनरी अधिकारियों को एनकेएन (नेशनल नॉलेज नेटवर्क) के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

                                           गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय), बिलासपुर में उनके संबोधन को देखने एवं सुनने हेतु विश्वविद्यालय परिसर में 5 स्थानों को चिन्ह्ति किया गया है। कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न अध्ययनशालाओं के अधिष्ठातागणों, विभागाध्यक्षों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी प्रशासनिक भवन के सभा कक्ष में माननीय राष्ट्रपति जी के संबोधन को सुनने के लिए मौजूद रहेंगे।

                                            साथ ही छात्र-छात्राओँ एवं अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्रमश: चार केंद्र रजत जयंती सभागार, प्रौद्योगिकी संस्थान (ई-क्लासरूम), सीएसआईटी विभाग एवं केंद्रीय ग्रंथालय में माननीय राष्ट्रपति जी के संबोधन को देखने एवं सुनने की विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

                                           राष्ट्रपति महोदय वर्ष में दो बार क्रमश: शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होने एवं नव वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओँ के साथ रूबरू होते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close