10 दिन सूरजपुर LOCKDOWN-22 से एक अक्टूबर रात नौ बजे तक का लॉकडाउन,कलेक्टर ने जारी किया आदेश,क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद…पढ़िये

Chief Editor
1 Min Read

सूरजपुर।रायपुर,बिलासपुर सहित प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों ने बढ़ते संक्रमण के बाद अपने यहां लॉक डाउन की घोषणा कर दी है। इसके बाद अब सूरजपुर जिले में भी 22 सितंबर की रात्रि 9 बजे से 1 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे तक लॉक डाउन लगाया जाएगा। जिला दंडाधिकारी और कलेक्टर रणबीर शर्मा ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। लॉकडाउन अवधि के दौरान होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रवेश कार्ड ही ई-पास के रूप में मान्य होगा। मीडियाकर्मियों को वर्क फ्रोम होम कहा गया है, वहीं बाहर निकलने पर नियमों के पालन का निर्देश दिया गया है। दूध पार्लर व दुकान दो वक्त दो-दो घंटे के लिए खुलेंगे। लाकडाउन के दौरान सभी केंद्रीय, शासकीय व अर्धशासकीय व निजी कार्यालय बंद रहेंगे, वहीं शराब दुकानों को भी नगर निगम सीमा के अंदर बंद रखा जायेगा। CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now
close