10 लाख का गांजा 16 लाख की गाड़ी बरामद…तस्कर फरार…सरगर्मी से फरारियों को तलाश रही पुलिस

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— बेलगहना पुलिस ने भारी मात्रा में करीब एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। यद्यपि गांजा तस्करों को  पुलिस नहीं पकड़ सकी है. मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी ने नाकेबंदी कर  बिलासपुर एसपी आरिफ शेख़ ,और एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा को मामले की जानकारी दी। आलाधिकारियों के निर्देश के बाद चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बीती देर रात गांजे की बड़ी खेप रतनपुर की ओर से आ रही महेंद्रा एक्स युवी 500 से बरामद किया है। पुलिस की मानें तो गाँजा तस्कर पुलिस को देख गाडी छोड़ भाग गए। जिसके कारण उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है।
  बेलगहना  पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए  रतनपुर बिलासपुर की ओर से आ रही महेंद्रा वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने मामले की सूचना बिलासपुर एसपी आरिफ शेख को दिया। मामले से ग्रामीण एडीशनल एसपी  अर्चना झा अवगत कराया।
                        अधिकारियों के दिशा निर्देश पर बेलगहना पुलिस ने कंचनपुर  केंदा मार्ग  पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दिया । इस दौरान तेज रफ़्तार से आर रही महिन्द्रा एक्सयूव्ही चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगी । पुलिस ने वाहन का पीछा किया।  पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देख गांजा  तस्कर कंचनपुर डेम के  पास गाडी छोड़ कर जंगल की तरफ फरार हो गए। यद्यपि पुलिस ने भाग रहे आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली।
                    पुलिस ने महिंद्रा एक्स.यू.व्ही.500 क्रमांक यू.पी 70 सी.बी.सी. 4350 की  तलाशी ली। तलाशी के दौरान पीछे की सीट पर कंबल से ढका 50 पैकेट गांजा को बरामद किया। पुलिस ने वाहन को भी जप्त कर  लिया है ।  पुलिस के अनुसार गांजा करीब 100 किलो से अधिक है। जब्त गांजा की कीमत 10 लाख रुपये के आसपास है  । जबकि वाहन की कीमत करीब 16 लाख रुपए  है।
                         फरार आरोपियों के खिलाफ जीरो में धारा 20 और  42 (2) 50,52,55,57 नारकोटिक्स एक्ट के तहत दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो फरार गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजे की खेप यूपी ले जा रहे थे। फरार आरोपियों की संख्या तीन है। आरोपियों की जंगल और आस पास के क्षेत्रों में तलाश की जा रही है।
close