10 लाख की ईनामी नक्सली गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

naxal meting 1राजनांदगाँव। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित घुटिया के जंगलों में आज एक महिला नक्सली समेत दो नकस्लियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सर्चिंग के दौरान मनीषा नाम की 10 लाख की इनामी नक्सली और मंगलू नाम के एक अन्य नक्सली को गिरफ्तार किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस ने 2 भरमार बंदूक, 12 नग जिंदा कारतूस और 310 नग इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर बरामद किया है। महिला नक्सली ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि वो माओवादियों के नाचगान से प्रभावित होकर नक्सली बनी थी।

 

close