ADG जीपी सिंह के यहा एसीबी छापे में 10 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का पता चला,जांच जारी

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।एडीजी जीपी सिंह के ठिकानों में एसीबी की जांच जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक एडीजी की करीब 10 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। एसीबी की एक और टीम ओडि़शा भी गई है, और वहां निवेश की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर जीपी सिंह को आज-कल में निलंबित भी किया जा सकता है।  जीपी सिंह के ठिकानों में जांच तेजी से चल रही है। इतने सारे निवेश के दस्तावेज मिले हैं, जिनका पूरा ब्यौरा इकठ्ठा करने में समय लग सकता है। यही नहीं, जीपी सिंह-परिवार  के विदेशी खातों की भी जानकारी मिली है। इससे परे एसीबी की एक और टीम ओडि़शा भेजी गई है, जो कि वहां बरबिल में जीपी सिंह के परिवार वालों की संपत्ति खंगालेगी। इससे पहले भी एक टीम वहां डटी हुई है, जो कि कुछ दस्तावेज लेकर लौटने वाली है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

एसीबी के पूर्व चीफ और एडीजी जीपी सिंह के ठिकानों पर मारे गए एसीबी रेड में 10 करोड़ से अधिक की चल और अचल संपत्ति का पता चला है। देखिए एसीबी का पे्रस नोट-

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close